spot_img

Araria MUDER |अररिया में रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी की सरेआम हत्या, कार से खींचकर मारी गोलियां

Araria news: बिहार के अररिया जिले में प्रोजेक्ट हाई स्कूल चौक के पास बदमाशों ने रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने पैक्स अध्यक्ष पर साजिश का आरोप लगाया है।

spot_img
- Advertisement -

Araria news: बिहार के अररिया जिले में अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पहुंसी गांव के वार्ड नंबर-2 निवासी बद्री भगत के 45 वर्षीय बेटे अमित भगत के रूप में हुई है, जो अररिया रजिस्ट्री ऑफिस में मुंशी का काम करते थे। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पिकअप से टक्कर मारकर कार से खींचा बाहर

घटना शनिवार को कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के पहुंसी-बलचंदा मार्ग पर प्रोजेक्ट हाई स्कूल चौक के पास हुई। अमित भगत अपनी कार से घर से अररिया रजिस्ट्री ऑफिस जा रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप से तीन लोग उतरे और अमित को ड्राइविंग सीट से बाहर खींच लिया। इसके बाद उन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी गईं।

यह भी पढ़ें:  फारबिसगंज में 16 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

गोलीबारी की इस घटना में अमित भगत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत कुर्साकांटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

पैक्स अध्यक्ष पर हत्या की साजिश का आरोप

परिजनों ने पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के चचेरे भाई देवेंद्र नाथ भगत के अनुसार, पैक्स अध्यक्ष भी उस पिकअप में मौजूद थे और उन्हीं के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार का दावा है कि पुराने विवाद और कथित अवैध संबंध को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। इसके अलावा, हमलावरों पर गले से करीब तीन लाख रुपये की सोने की चेन और कार में रखे जरूरी कागजात लूटकर नेपाल की ओर फरार होने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इन सभी पहलुओं और आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नहर सूखी, गड्ढे खोदकर छठ पूजा करने को मजबूर लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। उधर, अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

छठ के लिए सजे सरयू घाट: भागलपुर में श्रद्धालुओं ने की खास तैयारी, शनिवार को पहला अर्घ्य

Chhath Puja preparation: देवरिया के भागलपुर ब्लॉक में छठ महापर्व को लेकर सरयू तट और गांवों के घाट तैयार हो गए हैं। श्रद्धालुओं ने साफ-सफाई कर शनिवार शाम अर्घ्य की तैयारी पूरी की है।

Dev Kartik Chhath Mela Tax Free: दुकानदारों की मौज, देव मेला हुआ पूरी तरह टैक्स-फ्री

Dev Kartik Chhath Mela: औरंगाबाद के देव कार्तिक छठ मेला को पूरी तरह टैक्स-फ्री कर दिया गया है। मंत्री दिलीप जायसवाल की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने सैरात शुल्क और कर वसूली बंद कर दी है।

Begusarai DM ने बलिया अस्पताल और छठ घाटों का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

Begusarai DM inspection: बेगूसराय के जिलाधिकारी ऋची पांडे ने बलिया अनुमंडल अस्पताल और छठ घाटों का निरीक्षण किया। मरीजों से फीडबैक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा क

अयोध्या से जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन, गोरखपुर और सीतामढ़ी समेत इन 7 शहरों से गुजरेगी

Ayodhya to Janakpur Train: अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच जल्द सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है। गोरखपुर समेत सात शहरों से गुजरने वाली इस रेलगाड़ी से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मि