spot_img

किशनगंज में पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग! चेकपोस्टों पर गाड़ियों की तलाशी और चालान से मचा हड़कंप

Kishanganj police vehicle check: एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर किशनगंज के विभिन्न थाना क्षेत्रों और चेकपोस्टों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें ट्रिपल लोडिंग और बिना कागजात के वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया।

spot_img
- Advertisement -

Kishanganj police vehicle check अभियान के तहत किशनगंज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार की रात और शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर शिकंजा कसा गया और उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

इन इलाकों और चेकपोस्टों पर रही पुलिस की पैनी नजर

सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी प्रमुख चेकपोस्टों और थानों की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात किया गया था। सदर थाना क्षेत्र के फरिंगगोला, रामपुर और एमजीएम रोड स्थित चेकपोस्ट के अलावा ठाकुरगंज, गलगलिया और कोचाधामन थाना क्षेत्रों में भी सघन वाहन जांच की गई। बंगाल सीमा के समीप स्थित सभी चेकपोस्टों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही थी ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Crime| मलिकपुर गांव में दिनदहाड़ पिस्टल की नोक पर फाइनेंस कर्मी से 33 हजार की लूट, फायरिंग कर भागे अपराधी!

ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट चालकों पर हुई कार्रवाई

चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस का मुख्य फोकस बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात और ट्रिपल लोडिंग के वाहन चलाने वालों पर था। इसके अलावा खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले यानी ‘लहरिया कट’ चालकों को भी चिन्हित किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने कारों की डिक्की की तलाशी ली और गुजरने वाले हर एक वाहन की बारीकी से जांच की। अधिकारियों के मुताबिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही जुर्माना राशि वसूल की गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Begusarai DM ने बलिया अस्पताल और छठ घाटों का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

Begusarai DM inspection: बेगूसराय के जिलाधिकारी ऋची पांडे ने बलिया अनुमंडल अस्पताल और छठ घाटों का निरीक्षण किया। मरीजों से फीडबैक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा क

अयोध्या से जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन, गोरखपुर और सीतामढ़ी समेत इन 7 शहरों से गुजरेगी

Ayodhya to Janakpur Train: अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच जल्द सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है। गोरखपुर समेत सात शहरों से गुजरने वाली इस रेलगाड़ी से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मि

छपरा में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, बिना वैध कागजात के चल रहा नर्सिंग होम सील

Chhapra Nursing Home Case: सारण जिले के मढ़ौरा में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अवैध नर्सिंग होम सील, संचालक गिरफ्तार। बिना वैध दस्तावेजों के चल रहा था अस्पताल।

हायाघाट के सभी वार्डों में छठ घाटों की सफाई शुरू, हर वार्ड को मिले 20 हजार रुपये

Haiaghat Chhath Puja: हायाघाट नगर पंचायत के सभी 17 वार्डों में छठ घाटों की सफाई शुरू हो गई है। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि की देखरेख में अभियान चल रहा है और हर वार्ड को 20 हजार रुपये दिए गए