spot_img

पटनावासियों को मिला पहला फुट ओवरब्रिज, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया उद्घाटन, मिलेगी बुजुर्गों और दिव्यांगों को खास सुविधा, लिफ्ट से ओवर ब्रिज कर सकेंगे पार

spot_img
- Advertisement -

पटना। राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बिहार के पहले फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन सोमवार को किया। सिक्स लेन अटल पथ पर बने इस फुट ओवरब्रिज में कई सुविधाएं दी गई हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लिफ्ट से ओवर ब्रिज कर सकेंगे पार

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा: मस्सा की खेत में छिपाई थी भारी मात्रा में नेपाली शराब! वहीं से करता था सप्लाई, जब पहुंचे SI सुल्तान अहमद| पढ़िए - रंगे हाथ क्या हुआ!

3.44 करोड़ रुपये से बने इस फुट ओवरब्रिज के दोनों तरफ दो लिफ्ट लगी हैं। इस लिफ्ट से सबसे ज्यादा लाभ बुजुर्ग और दिव्यांगों को मिलेगा। इस लिफ्ट के जरिए वे ओवर ब्रिज को पार सकेंगे।

फुट ओवरब्रिज पर सामान्य लोगों के लिए सीढ़ी भी बनाई गई है। हर 10 सीढ़ी के बाद स्टॉप प्लेटफार्म बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Student Protest पटना छात्र आंदोलन: नेहा बोरा ने सरकार को दी खुली चुनौती, 29 तक रिहा करो वरना बिहार में 'जंतर-मंतर' होगा!

इस फुट ओवरब्रिज के लिए सीएम नीतीश कुमार ने निर्देश दिया था। अटल पथ के निरीक्षण के दौरान सीएम ने महसूस किया था कि लेन के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए कोई फुट ओवरब्रिज नहीं है। यह सामान्य लोगों खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। सीएम ने अधिकारियों को समस्या के समाधान का निर्देश दिया और फिर इस फुट ओवरब्रिज को बनाने का निर्णय किया गया।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Student Suicide भागलपुर में छात्रा ने जहर खाकर दी जान! सुसाइड वीडियो में किए चौंकाने वाले खुलासे

अटल पथ पर आर ब्लॉक से दीघा तक बीच में कोई मोड़ नहीं बनाया गया है। उद्देश्य है कि सड़क पर रफ्तार में कहीं कोई बाधा न पड़ने पाए। सड़क को पार करने के लिए कोई उपाय करने की मांग को लेकर पुनाइचक, महेश नगर और राजीव नगर सहित अटल पथ के आसपास के कई मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics