बिहार सरकार के विधि, न्याय एवं गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को सहयोग कार्यक्रम के बाद आज मीडिया से बातचीत में कहा कि मठ-मंदिर की सम्पत्ति का मालिक स्वयं अराध्य देव होगें, सुप्रीम कोर्ट का आदेश है।
मठ मंदिरों के जमींन की अवैध बिक्री स्वतः रद हो जाएगी। संबंधित भूमि का पता कर उसपर पिलर गाड़ने को सभी जिलाधिकारी एवं आयुक्त को पत्र लिखा गया है। बिहार सरकार के विभागीय अधिकारियों ने मठ मंदिर की 30 हजार एकड़ जमींन को खोज निकाला है।
मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर मोतिहारी के चम्पारण में महात्मा गांधी की कर्मभूमि पर प्रेक्षागृह का निर्माण किये जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री को कोटि सह धन्यवाद दिया। आज बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा 16 विभाग का शिलान्यास किया गया है।
मंत्री प्रमोद कुमार ने पत्रकारों की ओर से पूछे गये प्रश्नों के उत्तर में कहा कि बिहार का विकास विपक्ष को नहीं दिखता। राजद शासन काल में बिहार कराहते रहा है, 20 वर्ष पहले पटना जंक्शन उतरने के बाद लोग अपने मोहल्ले में जाने से डरते थे, सुबह का इंतजार करते थे। इस प्रकार के शासन चलाने वाले लोगों को बिहार का विकास नहीं दिख रहा है। 20 वर्ष पहले राज्य का बजट और आज का बजट देख लें अंतर स्पष्ट दिखाई देगा।
आज सहयोग कार्यक्रम में डुमरिया, भोजपुर के राहुल किशोर कुमार ने उर्जा विभाग से संबंधित आवेदन दिया। टिकारी, गया के अमरजीत दास ने रामजानकी ठाकुरबाड़ी के जमींन पर अवैध अतिक्रमण किये जाने की जानकारी दिया। रामजानकी, बेलबन, सलेमपुर के जमींन पर अवैध तरीके से जमाबंदी रद्द करने के संबंध में आवेदन दिया। इस्लामपुर, नालंदा के धनजंय कुमार ने हार्ट हॉस्पीटल, कंकड़बाग के संबंध में आवेदन दिया।मंत्री से संबंधित अधिकारियों से बात कर उचित कारवाई का निर्देश दिया।







