back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम Bihar Patna जीतन राम मांझी के आवास पर भोज में पहुंचे ब्राह्मणों का फिर...

जीतन राम मांझी के आवास पर भोज में पहुंचे ब्राह्मणों का फिर अपमान, जमकर हंगामा, धक्का-मुक्की, कई लोग खाने की थाली में ही गिरे, नाराज ब्राह्मण बिना भोजन के ही निकले-कहा, मांझी सिर्फ राजनीति कर रहे

जीतन राम मांझी के आवास पर भोज में पहुंचे ब्राह्मणों का फिर अपमान, जमकर हंगामा, धक्का-मुक्की, कई लोग खाने की थाली में ही गिरे, नाराज ब्राह्मण बिना भोजन के ही निकले-कहा, मांझी सिर्फ राजनीति कर रहे
जीतन राम मांझी के आवास पर भोज में पहुंचे ब्राह्मणों का फिर अपमान, जमकर हंगामा, धक्का-मुक्की, कई लोग खाने की थाली में ही गिरे, नाराज ब्राह्मण बिना भोजन के ही निकले-कहा, मांझी सिर्फ राजनीति कर रहे

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर भोज करने आए ब्राह्मणों ने अपने साथ हुए अपमान को लेकर आज हंगामा किया। दरअसल ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भारी फजीहत होने के बाद आज अपने आवास पर ब्राह्मणों को भोज के लिए आमंत्रित किया था।

 

उनके निमंत्रण पर बड़ी संख्या में ब्राहमण समाज के लोग उनके आवास पर भोज करने पहुंचे । मांझी ने खुद अपने हाथों से ब्राह्मणों को दही चूड़ा परोसा लेकिन वहां ब्राह्मणों के साथ धक्का मुक्की हो गई और ब्राह्मण नाराज होकर बिना खाए ही बाहर निकल गये।

यह भी पढ़ें:  बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम!

पूर्व मुख्‍यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचे कुछ लोगों ने मांझी के बयान के विरोध में हंगामा किया। इसके बाद मांझी समर्थकों ने उन्‍हें खदेड़कर बाहर कर दिया। आवास परिसर के बाहर भी मांझी समर्थकों के साथ विरोध कर रहे लोगों की झड़प हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने मीडिया के सामने बयान दिया कि मांझी समर्थकों ने भोज में बुलाकर अपमान किया है। उन्‍हें धक्‍के देकर आवास से बाहर निकाला गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच मांझी ने आमंत्रित लोगों के साथ बैठकर चूड़ा-दही-गुड़ और सब्‍जी खाई।

यह भी पढ़ें:  Train Accident पटना के यारपुर आउट सिग्नल पर लगी आग ! मधुबनी में ट्रेन पलटने की खौफनाक साजिश! ये क्या हो रहा है?

मांझी ने अपने भोज में आमंत्रित ब्राह्मणों के लिए शर्त रही थी कि उनके वहां ऐसे ब्राह्मण आये जो मांस-मदिरा और मछली का सेवन नहीं करते हों, जो ब्राह्मण चोरी डकैती नहीं की हो। इसी बात को लेकर वहां विवाद हो गया। ब्राह्णणों को इसी बात की आपत्ति थी।

मांझी के सरकारी आवास पर सोमवार को दोपहर 12:30 बजे ब्राह्मण-दलित एकता भोज का आयोजन किया गया था। पहले केवल पंडितों को ही भोज में शामिल होने का न्योता दिया गया था। शर्त थी कि जो मांस-मदिरा का सेवन ना करते हों और कभी चोरी डकैती ना की हो वह शामिल हो सकते हैं। बाद में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। दलितों को भी इसमें जोड़ा गया। इसके बाद भोज से पहले मीनू सामने आ गया था। चूड़ा-दही और तिलकुट के साथ बिना लहसुन-प्याज की सब्जी भोज में परोसी गई।

ब्राह्मण ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है फिर यहां मदिरा पीने की बात कैसे कर रहे वो, हम लोग मांझी जी से यही पूछने आए हैं। ब्राह्मणों ने कहा, हम मांझी जी से मिलना चाहते थे, लेकिन हमारे साथ धक्का-मुक्की हुई। एक ओर भोज देते हैं और बैठने नहीं देते, ब्राह्मणों को गाली देते हैं।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार के किसानों की आय को लेकर मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, अब होगी बंपर कमाई | जानिए -तुलसी, लेमनग्रास और सुगंधित पौधें कैसे बनेंगे गेम चेंजर

माहौल गर्म होने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के प्रवक्ता दानिश रिज़वान ने नाराज़ ब्राह्मणों को समझाने की कोशिश करते हुए कहा यहां दलित ब्राह्मण भोज एकता के लिए कराई जा रही है। आपको कोई शिकायत है तो चलकर बैठकर बात करें लेकिन नाराज़ ब्राह्मणों ने कोई बात नहीं सुनी। उन्होंने भोज का बहिष्कार करते हुए कहा कि मांझी सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।

भोज में शामिल होने के लिए काफी संख्‍या में लोग जुट गए थे, हालांकि इनमें ब्राह्मणों की संख्‍या अपेक्षाकृत कम थी। भीड़ में बड़ी तादाद पत्रकारों की की थी। भोज शुरू होते ही फोटो सेशन के चक्‍कर में अव्‍यवस्‍था उत्‍पन्‍न हो गई। मांझी के साथ दिखने की चाहत में कई लोग तो भोजन की थाली में ही गिर पड़े।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ● Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ●