spot_img

BJP कार्यालय पर बवाल, वार्ड सचिवों ने जमकर किया पथराव, कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस का लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्‍तेमाल, कई जख्मी, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां वार्ड सचिवों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। मांगों को लेकर हजारों वार्ड सचिव भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
BJP कार्यालय पर बवाल, वार्ड सचिवों ने जमकर किया पथराव, कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस का लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्‍तेमाल, कई जख्मी, पढ़िए पूरी खबर
BJP कार्यालय पर बवाल, वार्ड सचिवों ने जमकर किया पथराव, कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस का लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्‍तेमाल, कई जख्मी, पढ़िए पूरी खबर

BJP कार्यालय के बाहर वार्ड सचिवों ने जमकर हंगामा मचाया और पथराव किया। वार्ड सचिवों की ओर से  की गयी पथराव से सड़क पर लगी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी है। वही कई वार्ड सचिव घायल हो गये है वही करीब दस पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: खेती कैसे करें जब बीज ही न हो? बेनीपुर में किसानों का फूटा गुस्सा, विधायक के सामने ही घेरा कृषि विभाग

जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना में बीजेपी दफ्तर के सामने वार्ड सचिवों के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। पुलिस के एक्‍शन में आते ही प्रदर्शनकारियों की ओर से भी पत्‍थरबाजी शुरू हो गई।

वार्ड सचिव स्‍थाई नौकरी और बकाया वेतन के भुगतान की मांग कर रहे हैं। आज वे सुबह-सुबह बड़ी संख्‍या में बीजेपी दफ्तर पहुंचे। उनकी योजना बीजेपी दफ्तर का घेराव करने की थी। प्रदर्शनकारी वहां धरने पर बैठ गए। वे किसी को भी अंदर जाने या अंदर से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे।

इसी बीच पुलिस ने उन्‍हें वहां से हटाने की कोशिश की तो हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने काफी देर तक प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद बात बिगड़ गई। पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे। इसी बीच पत्‍थरबाजी शुरू हो गई।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का भी इस्‍तेमाल किया। पानी की बौछारों और लाठीचार्ज के बावजूद प्रदर्शनकारी वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। पुलिस उन्‍हें बार-बार खदेड़ने की कोशिश करती और प्रदर्शनकारी बार-बार वहीं वापस लौट आ रहे थे। चार साल पहले वार्ड सचिवों की बहाली की गई थी। बहाली रद्द किए जाने के खिलाफ वे पिछले कुछ दिनों से हंगामा कर रहे हैं।

भाजपा कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में वार्ड सचिव बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बिहार के कई जिलों से आए वार्ड सचिव अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगे। बीजेपी कार्यालय के बाहर बैठे वार्ड सचिवों को जब पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो वे उग्र हो गये और पथराव करने लगे। वार्ड सचिवों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ गयी। इस दौरान बीजेपी कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया।

यह भी पढ़ें:  पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

पटना के गर्दनीबाग में 13 दिन से पंचायत वार्ड सचिव धरना पर बैठे थे। लेकिन जब उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो वे अपनी मांग को लेकर बीजेपी कार्यालय के पास पहुंच गये और बीजेपी कार्यालय के बाहर हंगामा करने लगे। इस दौरान वार्ड सचिवों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें:  पटना का मरीन ड्राइव बदलेगा! अब जीविका दीदियों के लिए बनेगा 'महिला हाट', 6 KM लंबा वाकवे, देखें क्या है सरकार का मास्टर प्लान

पत्‍थरबाजी से बचने के लिए कुछ पुलिसकर्मी भी इधर-उधर दौड़ते नज़र आए। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। वाटर कैनन का भी इस्‍तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की गई। इसके बावजूद वार्ड सचिव वहीं जमे रहे। उन्‍होंने बीजेपी कार्यालय को चारों तरफ से घेर लिया। प्रदर्शन के दौरान उन्‍होंने उधर से गुजर रही कई गाड़ियां में तोड़फोड़ भी की।

भाजपा दफ्तर के सामने वीरचंद पटेल मार्ग थोड़ी देर के लिए पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया। काफी मशक्‍कत के बाद पुलिस ने अंत में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। अभी भी कई प्रदर्शनकारी मौेके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि हंगामे की शुरुआत में मौके पर पुलिस बल काफी कम था। बवाल की सूचना के बाद वहां बड़ी संख्‍या में पुलिस बल बुला लिया गया। इस वक्‍त बीजेपी कार्यालय पर बड़ी संख्‍या में पुलिस फोर्स तैनात है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail