spot_img

Bihar: एलजेडी का लालू यादव की RJD में विलय, लालू के साथ पॉलिटिक्स करेंगे शरद यादव, बोले- बिहार का भविष्य हैं तेजस्वी, खुला Sharad Yadav के लिए भी राज्यसभा का रास्ता

spot_img
- Advertisement -

नई दिल्ली। जनता दल (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजवादी नेता शरद यादव रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में 25 साल बाद फिर से शामिल हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके साथ ही, आज का दिन बिहार की राजनीति के लिहाज से बेहद खास है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) ने आज अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) का विलय राष्ट्रीय लोकदल (RJD) में कर दिया है।

- Advertisement -

आधिकारिक तौर पर इसको लेकर बयान जारी करते हुए लोकतांत्रिक जनता पार्टी के मुखिया शरद यादव ने कहा कि हमारी पार्टी का आरजेडी में विलय, विपक्ष की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए भारत के विपक्ष को एकजुट होना ही पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Floods गंडक के कहर से बिहार में बाढ़ का खतरा! सीएम सम्राट चौधरी ने हवाई सर्वेक्षण कर दिए बड़े आदेश

वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) का राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में आज विलय हो गया। इस दौरान शरद यादव ने कहा कि ये विलय व्यापक एकता के लिए पहला कदम है।

इसमें हमने अपनी पहल कर दी है, पूरे देश के विपक्ष के एक होने के बाद ही बीजेपी को हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार का आने वाला भविष्य तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) हैं।

उन्होंने लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली राजद में अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) के विलय की घोषणा करते हुए इसे विपक्षी एकता की दिशा में पहला कदम बताया है।

विलय के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का अब राजद में विलय विपक्षी एकता की ओर पहला कदम है। यादव ने यहां कहा कि यह जरूरी है कि भाजपा को हराने के लिए पूरे देश में विपक्ष एकजुट हो जाए। अभी तक एकीकरण हमारी प्राथमिकता है, इसके बाद ही हम सोचेंगे कि एकजुट विपक्ष का नेतृत्व कौन करेगा।

इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने शरद यादव से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि तेजस्वी ने शरद यादव को आश्वासन दिया है कि वह राज्यसभा चुनाव के लिए राजद के दो उम्मीदवारों में से वे एक होंगे। यह चुनाव जून में होने हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar JDU - UP Election यूपी में जदयू का मेगा प्लान! निशांत ने थामी कमान - वाराणसी से छेड़ी 2027 चुनाव की जंग | संगठन विस्तार्- टारगेट और 25 अक्टूबर की तैयारी

उल्लेखनीय है कि 1997 में जनता दल अध्यक्ष के चुनाव में लालू प्रसाद और शरद के बीच प्रतिद्वंदिता के कारण शरद को पार्टी से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद लालू ने राजद का गठन किया था। वहीं जनता दल का नीतीश कुमार की ओर से गठित समता पार्टी में विलय हो गया और शरद जदयू के पहले अध्यक्ष बने।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के कारण जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होने के बाद मई 2018 में शरद यादव ने लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) का गठन किया।

साथ ही शरद यादव ने कहा कि ये विलय व्यापक एकता के लिए पहला कदम है। इसमें हमने अपनी पहल कर दी है, पूरे देश के विपक्ष के एक होने के बाद ही (बीजेपी को) हरा सकते हैं। बिहार का आने वाला भविष्य तेजस्वी यादव है। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता पार्टियों का एककीकरण ही है, जब सब एकजुट हो जाएंगे तो सोचेंगे कि विपक्ष का नेतृत्व कौन करेगा।

इस बीच खबरें आ रही है कि शरद यादव को लालू यादव की पार्टी राज्यसभा भेज सकती है। दरअसल इस साल जुलाई में बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं, जिसमें दो सीटें बीजेपी, एक सीट जीडेयू और दो सीटें आरजेडी के पास जाएगी। जानकारी के मुताबिक कि तेजस्वी ने शरद यादव को राज्यसभा भेजने का आश्वासन भी दिया है।

यह भी पढ़ें:  पटना की सड़कों पर दो महासंग्राम! छात्रों-किसानों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन की बौछार - भगदड़|क्यों मचा बवाल?

शरद यादव ने 16 मार्च को ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह लालू के साथ अपनी पार्टी का विलय कर देंगे। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था, देश में मजबूत विपक्ष स्थापित करना समय की मांग है।मैं इस दिशा में न केवल बिखरी हुई तत्कालीन जनता दल बल्कि अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों को एकजुट करने के लिए लंबे समय से काम कर रहा हूं और इसीलिए अपनी पार्टी एलजेडी का राजद में विलय करने का फैसला किया।

नीतीश कुमार के साथ राजनीतिक मनमुटाव के चलते शरद यादव ने 2018 में जनता दल यूनाईटेड (JDU) से अलग होकर  लोकतांत्रिक जनता दल नाम से अपनी अलग राजनीतिक पार्टी का गठन कर लिया था। उस समय शरद यादव के साथ अली अनवर सहित कई बड़े नेताओं ने जेडीयू छोड़ दी थी। इसके बाद शरद यादव साल 2019 लोकसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर मधेपुरा से चुनाव भी लड़े, लेकिन उन्हें जेडीयू के दिनेश्वर यादव से हार का सामना करना पड़ा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion