spot_img

बिग बॉस से निकली ‘अंकल’ और ‘IQ’ की जंग: रिया अहीर और शहजाद पूनावाला में तल्ख़ी -भिड़ंत | – उम्र, ‘एंटी-नेशनल’ – ‘एंटी-सनातन’ – ‘लेफ्ट-विंग इकोसिस्टम’ – ‘एंटी-मोदी यूट्यूबर्स’ और राहुल गांधी !

Shehzad Poonawalla Riya Aheer: बिग बॉस में एंट्री न मिलने पर शुरू हुई जुबानी जंग अब निजी हमलों तक पहुंच गई है। मॉडल रिया अहीर ने शहजाद पूनावाला को 'अंकल' कहा तो पलटवार में पूनावाला ने उनके 'IQ' की तुलना राहुल गांधी से कर दी।

spot_img
- Advertisement -

Shehzad Poonawalla Riya Aheer: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में एंट्री नहीं मिलने के बाद से मॉडल रिया अहीर और भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। यह विवाद तब और बढ़ गया, जब रिया ने पूनावाला को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया, जिसके जवाब में पूनावाला ने उनके ‘IQ’ की तुलना राहुल गांधी से कर दी। इस बहस ने उम्र, राजनीति और विचारधारा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

बिग बॉस की एंट्री से शुरू हुआ विवाद

पूनावाला और रिया अहीर के बीच यह पूरा विवाद बिग बॉस 20 में रिया की एंट्री न होने से शुरू हुआ। रिया ने इस शो में जनता के वोटों के जरिए जगह बनाने की कोशिश की थी, लेकिन पंजाबी अभिनेत्री लव गिल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। रिया अहीर पहले तब सुर्खियों में आई थीं, जब विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन को रोकने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

- Advertisement -

शहजाद पूनावाला ने एक रील के माध्यम से रिया पर निशाना साधा। उन्होंने रिया के वायरल वीडियो और बिग बॉस में प्रवेश के प्रयासों पर सवाल उठाए। पूनावाला ने दावा किया कि रिया को ‘लेफ्ट-विंग इकोसिस्टम’ और ‘एंटी-मोदी यूट्यूबर्स’ का समर्थन हासिल था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिया बिग बॉस के मंच का उपयोग ‘एंटी-नेशनल’ और ‘एंटी-सनातन’ विचार फैलाने के लिए करना चाहती थीं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए रिया की हार पर तंज भी कसा।

शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘रिया बिग बॉस के मंच का इस्तेमाल ‘एंटी-नेशनल’ और ‘एंटी-सनातन’ विचार फैलाने के लिए करना चाहती थीं।’

- Advertisement -

रिया अहीर का पलटवार: ‘आप अंकल हैं’

पूनावाला की टिप्पणियों का जवाब देते हुए रिया अहीर ने दो वीडियो जारी किए। उन्होंने अपने जवाब की शुरुआत शहजाद पूनावाला को ‘अंकल’ कहकर की। रिया ने उनसे कहा कि उन्हें अपनी उम्र के लोगों के साथ राजनीति करनी चाहिए, ‘छोटी लड़कियों’ के साथ नहीं। रिया ने यह भी कहा कि पूनावाला उनकी उम्र से ‘दोगुने से भी ज्यादा’ हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार के सभी 38 जिला मुख्यालयों में ऑटो-ई-रिक्शा की मनमानी खत्म! सड़कों पर लागू होगा ये नया नियम, आपको मिलेगी बड़ी राहत

रिया ने पूनावाला के उन दावों को भी खारिज कर दिया, जिनमें उनके राजनीतिक नेताओं के साथ जुड़ाव की बात कही गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ इस्तेमाल की जा रही यही स्क्रिप्ट 50 अन्य ‘चीप इन्फ्लुएंसर्स’ भी इस्तेमाल कर चुके हैं। भारतीय सेना के सम्मान पर लगाए गए आरोप पर रिया ने कहा कि अगर कोई यह कह रहा है कि वह भारतीय सेना का सम्मान नहीं करतीं, तो उन्हें इसका सबूत दिखाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि उन्होंने भारतीय सेना, किसी प्रोफेशनल, संस्था, धर्म या किसी व्यक्ति का कब अपमान किया है।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर बाढ़: रातभर राहत शिविरों में डटे रहे प्रभारी सचिव दीपक आनंद, CM सम्राट चौधरी के निर्देश पर पीड़ितों को मिली बड़ी राहत

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहन से जुड़ी अपनी टिप्पणी पर भी रिया ने सफाई दी। उन्होंने लव गिल के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि अगर ड्राइवर वाहन नहीं रोकता तो शायद उसी समय उनकी जिंदगी का उद्देश्य पूरा हो जाता। अपने दूसरे वीडियो में रिया ने लोगों की मदद करते हुए कुछ वीडियो भी साझा किए, जिनमें महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक कुष्ठ प्रभावित गांव का दौरा और स्कूली बच्चों को स्टेशनरी देने की कोशिशें शामिल थीं।

शहजाद पूनावाला का तीखा जवाब: ‘आपका IQ राहुल गांधी जैसा’

रिया के जवाब के बाद शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें अफसोस है कि रिया बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले ही बाहर हो गईं। पूनावाला ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह अपने चुनाव नहीं जीत सकते तो रिया को कैसे जिताएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी मूल वीडियो मुख्य रूप से पत्रकार अरफा खानम शेरवानी को लेकर थी और रिया का जिक्र उसमें केवल एक हिस्से के तौर पर आया था।

यह भी पढ़ें:  पटना के बापू टावर में गांधी फिल्म महोत्सव का आगाज: तीन दिन, सात फिल्में, युवाओं को मिलेगा बापू के विचारों से जुड़ने का अनोखा मौका!

उम्र को लेकर रिया की टिप्पणी पर पूनावाला ने कहा कि रिया 28 साल की हैं और वह 38 साल के हैं, इसलिए तकनीकी रूप से वह उनकी उम्र से दोगुने नहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद स्कूल में ‘मैथ्स’ रिया का मजबूत विषय नहीं था। पूनावाला ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद रिया ने उन्हें ’56 साल के राहुल गांधी’ समझ लिया है। इसके बाद उन्होंने रिया के पुराने इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन का भी जिक्र करते हुए उन पर तंज कसा।

शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘रिया उन्हें नहीं जानतीं तो यह ठीक है, लेकिन उनके मुताबिक रिया का आईक्यू और ज्ञान राहुल गांधी जैसा है। उन्होंने रिया के वंदे मातरम से जुड़े सवाल के दौरान दिए गए जवाब का भी जिक्र किया।’

उल्लेखनीय है कि शहजाद पूनावाला का राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू हुआ था। बाद में वह भाजपा में शामिल हुए और पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में से एक रहे। हालांकि, अगस्त 2026 में उन्होंने भाजपा के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से आर्थिक और निजी परिस्थितियों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। पूनावाला ने तब निजी क्षेत्र में जाने की योजना बताई थी और भाजपा छोड़ने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी की विचारधारा के प्रति अपना समर्थन जारी रखने की बात कही थी। इस तरह बिग बॉस में एंट्री को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सोशल मीडिया पर उम्र, राजनीति, प्रदर्शन और विचारधारा को लेकर तीखी बयानबाजी तक पहुंच गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार हज यात्रा 2027 की नई गाइडलाइन जारी -बड़ी खबर! पहली किस्त में इतने लाख देने होंगे, यहां से होगी उड़ान | 3637 जायरीनों...

Bihar Haj Yatra: बिहार के 3637 हज यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी हुई है। उन्हें पहली किस्त में 1.52 लाख रुपये जमा करने होंगे। पटना और गया एयरपोर्ट से यात्रा शुरू होगी।#BiharHajYatra,#Haj2027,#PatnaGayaAirport

दिल्ली हादसे के बाद अब बिहार में घर बनाना होगा बेहद आसान? नए बिल्डिंग बायलॉज से जुड़ी बड़ी खबर! बड़ी राहत -क्या-क्या बदलेगा?

Bihar Building Byelaws: दिल्ली हादसे से सबक लेकर बिहार सरकार ने भवन निर्माण नियमों को सरल बनाने की पहल की है। नए बिहार बिल्डिंग बायलॉज-2026 के ड्राफ्ट में सेल्फ सर्टिफिकेशन, थर्ड पार्ट#BiharBuildingByelaws,#BiharConstruction,#KKPathak

मुंगेर में दो बच्चों के बीच का विवाद और उजड़ गया परिवार ! एक चॉकलेट की ख़ातिर 14 साल की बच्ची की मौत| पढ़िए...

Bihar Munger News: बिहार के मुंगेर में चॉकलेट को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। धक्का-मुक्की के दौरान 14 वर्षीय सोनम उर्फ अर्चना की अचानक मौत हो गई, जिससे घर#BiharMungerNews,#ChocolateDispute,#TragicDeath

NDA-CDS परीक्षा: बिहार सरकार का बड़ा दांव! 15 IAS/अधिकारी तैनात, जानें किसको क्या मिला? | जानिए – प्रतिनियुक्त अधिकारियों की भूमिका

Bihar NDA CDS Exam: बिहार में NDA और CDS परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार ने 15 प्रशासनिक अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है। जानें किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली।#BiharNews,#NDACDSExam,#BiharGovernment