spot_img

Bihar News: Patna News: पुनपुन में बाबा करवा रहे थे पूजा, गिरी दीवार, 25 लोग दबे, कई नाजुक

spot_img
- Advertisement -

Bihar News: Patna News: पुनपुन में बाबा करवा रहे थे पूजा, गिरी दीवार, 25 लोग दबे, कई नाजुक। पटना के पुनपुन के श्रीपालपुर में बुधवार को दीवार गिरने से पचीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

- Advertisement -

तीन सौ श्रद्धालु बाबा का प्रवचन सुनने जमा थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रीपालपुर गांव में करीब ढाई से तीन सौ की संख्या में श्रद्धालु बाबा का प्रवचन सुनने के लिए वहां जमा थे। इसी दौरान पुनपुन के श्रीपालपुर में दीवार उस दौरान गिरी जब वहां बाबा पूजा पाठ करवा रहे थे।

- Advertisement -

घायलों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे

जानकारी के अनुसार, हादसे में 60 से 80 लोग जख्मी हैं। इनमें बीस से पचीस लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। आनन फानन लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुनपुन थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Student Protest पटना छात्र आंदोलन: नेहा बोरा ने सरकार को दी खुली चुनौती, 29 तक रिहा करो वरना बिहार में 'जंतर-मंतर' होगा!

कुछ लोग अभी भी फंसे हैं।

पचीस लोग दब गए। कई लोगों को बाहर निकाला गया है। कुछ लोग अभी भी फंसे हैं। घायलों में अधिकांश महिलाएं है। इनको गंभीर रूप में चोटे आई हैं। कई की हालत गंभीर है, जिन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया।

 प्रत्येक बुधवार और रविवार को श्रीपालपुर गांव में पूजा-पाठ

जानकारी के अनुसार, प्रत्येक बुधवार और रविवार को श्रीपालपुर गांव में पूजा-पाठ और प्रवचन का आयोजन किया जाता है। आज श्रीपालपुर गांव के रामदयाल प्रसाद के मकान में प्रवचन चल रहा था। इसी दौरान एक पुरानी और जर्जर दीवार गिर गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather कहीं आपके जिले में भी तो नहीं है भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट? जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान!

घटना की सूचना नजदीकी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें पीएमसीएच भेजा जा रहा है।

पुनपुन की प्रशिक्षु डीएसपी पल्लवी कुमारी ने बताया

पुनपुन की प्रशिक्षु डीएसपी पल्लवी कुमारी ने बताया कि पुनपुन के श्रीपालपुर में पूजा-पाठ के दौरान दीवार गिर जाने से कई लोग जख्मी हुए है। कितने लोग जख्मी हुए हैं काउंट करना मुश्किल है। अभी फिलहाल सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत -लव मैरिज के 5 महीने बाद ही ‘मौत’! बहन से बात के कुछ घंटे बाद मिली काजल...

Darbhanga Dowry Murder: दरभंगा में प्रेम विवाह के पांच महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस न#DarbhangaNews,#DowryMurder,#BiharCrime

मधुबनी में पिस्टल दिखाकर 2 लाख लूटे, पिस्टल लहराते अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, एक को पकड़ा, दूसरा फरार!

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी में एसबीआई सीएसपी केंद्र से दिनदहाड़े 2 लाख रुपये की लूट से हड़कंप मच गया। अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने एक ब#BiharCrime,#MadhubaniLoot,#CSPRobbery

Bihar Waqf Property : बिहार में वक्फ की सैकड़ों संपत्तियां अवैध कब्जे में, क्या सरकार हटा पाएगी कब्जा?

Bihar Waqf Property: बिहार में वक्फ की 574 संपत्तियों पर अवैध कब्जा है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में इसकी जानकारी दी। शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड अपनी#BiharWaqfProperty,#KirenRijiju,#WaqfEncroachment

बिहार में बड़ा बदलाव! अब आंगनबाड़ी में बच्चों-महिलाओं को मिलेगी पोषण से भरपूर न्यूट्री खिचड़ी, पुलाव और दलिया

Bihar Nutrition Scheme: बिहार के सभी 38 जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब पूरक पोषाहार योजना के तहत न्यूट्री खिचड़ी, पुलाव और फोर्टिफाइड दलिया जैसी रेडी टू कुक/ईट सामग्री मिलेगी। इससे#BiharNutrition,#AnganwadiScheme,#BiharHealth