spot_img

Prime Ministerial Face: ललन सिंह ने कह दिया दो टूक, जिसको बनना है बनें, नीतीश कुमार नहीं बनेंगे पीएम…राम-राम

spot_img
- Advertisement -

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष का प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा? इसे लेकर रोजाना नई-नई बातें सामने आ रही हैं। इस बीच जदयू चीफ ललन सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के दावेदारों में नहीं हैं। हालांकि, अन्य पार्टियां चाहें तो वे भी एक विकल्प बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि भाजपा के खिलाफ एकजुट विपक्ष हो और वह इस दिशा में काम करेंगे।

- Advertisement -

अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर के दौरे पर लखीसराय पहुंचे ललन सिंह ने कहा है कि पीएम की रेस में नीतीश कुमार शामिल नहीं है। साफ सुन लीजिए, नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि वह पीएम की रेस में शामिल नहीं हैं, हालांकि ललन सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए जो योग्यता चाहिए वह नीतीश कुमार रखते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News असली हकदार फूस में | PM आवास योजना पर बड़ा सवाल: पक्के मकान वाले मालामाल, गरीब वंचित! | पढ़िए - चौंकाने वाला खुलासा

इससे पहले जदयू अध्यक्ष ने दावा किया था कि भाजपा को 2024 में केंद्र की सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा। उसने 2019 में जितनी सीटें जीती हैं, उनमें 40 लोकसभा सीट तो सिर्फ तीन राज्यों से ही कम हो जाएंगी। सिंह ने कहा था कि भाजपा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2019 के मुकाबले 40 लोकसभा सीटें हार जाएगी।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर से पटना जा रही बस-ट्रक की NH-28 पर भीषण टक्कर, 30 ज़ख्मी! ड्राइवर था मोबाइल में व्यस्त, घायल की जेब से हजारों उड़े!

सिंह ने कहा कि कुमार में प्रधानमंत्री बनने के लिए सभी आवश्यक गुण हैं। उन्होंने हालांकि जोर देकर कहा कि वह इस पद के दावेदार नहीं हैं। ललन सिंह ने बिहार में 40 लोकसभा सीटों में से कम से कम 35 सीटें जीतने के बीजेपी के लक्ष्य का जिक्र करते हुए दावा किया कि पार्टी बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 2019 में जीती सीटों में से 40 सीट हार जाएगी। उन्होंने दावा किया कि 40 सीट हारने के बाद भाजपा की संख्या बहुमत के आंकड़े से नीचे आ जाएगी। गौरतलब है कि भाजपा ने 2019 के चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Shootout दरभंगा में हुई गोलीबारी: मुख्य आरोपी मो. आजाद दबोचा गया, पुलिस ने SIT बनाई!

Darbhanga Shootout: दरभंगा गोलीकांड में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक तीन लोग पकड़े गए हैं, जबकि एसएसपी के नि #DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए...

Darbhanga Election News: जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार में बदलाव किया है। पार्टी ने डॉ. मोहम्मद इम्तियाज़ (नूरानी) को नया प्रत्याशी बनाया है, जो डॉक्टर, स #DarbhangaElection,#JanSuraj,#BiharPolitics

बड़ी खबर Bhagalpur में ‘सर्टिफिकेट ऑफिसर’? 71 अफसरों को मिला ये पावर, अब सरकारी पैसा तेजी से आएगा खजाने में | देखें लिस्ट

Bhagalpur DM: भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय ने सरकारी राजस्व वसूली को तेज करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 71 अधिकारियों को नीलाम पत्र पदाधिकारी की विशेष शक्ति दी गई है। #BhagalpurDM,#BiharRevenue,#AlankritaPandey

जीवन भर की कमाई गंगा में समाई! भागलपुर में नदी के कटाव ने मचाई तबाही, बेघर हुए सैकड़ों परिवार

Bihar River Erosion: भागलपुर में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिससे कसमाबाद गांव में एक दर्जन से ज्यादा घर नदी में समा गए हैं। ग्रामीण अपने हाथों से ही अपने घर तोड़कर सामा #BiharRiverErosion,#BhagalpurNews,#GangaKatau