spot_img

बिहार के इस ओवरब्रिज पर बस में लगी आग, देखते ही देखते धू-धू कर जल गई बस, जानिए यात्रियों का क्या हुआ

spot_img
- Advertisement -

बिहार के पूर्णिया के सदर थाना के खुश्कीबाग ओवरब्रिज पर एक बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि खुश्की बाग रेलवे के ओवरब्रिज पर अचानक शॉर्ट सर्किट से बस में भीषण आग लग गई। आग लने के कारण बस धू-धू कर जलने लगी।

- Advertisement -

हालांकि इस बीच सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। बस के ड्राइवर और खलासी भी बस से निकल कर भाग गए। किसी भी यात्री के साथ कोई हादसा नहीं हुआ, वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, कुछ देर बात सफलता मिल गई।

यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

रेलवे ओवरब्रिज पर आग लगने के कारण काफी देर तक आवागमन ठप हो गया। पूर्णिया गुलाबबाग सिक्स लेन पर आवागमन बंद हो जाने से यात्रियों को भी काफी परेशानी हो रही थी। दमकल कर्मी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

सभी यात्री ड्राइवर और खलासी सुरक्षित हैं. हालांकि सब लोग यहां से जा चुके हैं। सुबह करीब 6:30 बजे बस में आग लगी थी। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया।

बिहार के इस ओवरब्रिज पर बस में लगी आग, देखते ही देखते धू-धू कर जल गई बस, जानिए यात्रियों का क्या हुआ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...

Araria News: कटनी से बाल रेस्क्यू: अररिया के 144 बच्चों को घर वापस लाया गया, जानें पूरा मामला

बाल रेस्क्यू: मध्यप्रदेश के कटनी में बाल तस्करी के शक में रेस्क्यू किए गए...

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...