spot_img

पूर्णिया में बर्थ डे पार्टी से बाइक से लौट रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गाड़ी से उतरकर पहले हिलाकर देखा शरीर, मौत की भनक लगते ही हुआ फरार

spot_img
- Advertisement -

पूर्णियां। पूर्णियां शहर के टीओपी थाना क्षेत्र के मंझली चौक पर मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को गोली मार दी । जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मृतक बी कोठी सुखसेना निवासी कमलेश झा के 22 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार झा है। जो डॉलर हाउस चौक पर रहकर पढ़ाई करता था। घटना के बारे में मृतक के दोस्त सानू ने बताया कि रात में दोस्त प्रकाश का बर्थ डे पार्टी था। बर्थ डे पार्टी में शामिल होकर सुबह 10.30 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर मंझली चौक होते हुए डॉलर हाउस जा रहे थे।

- Advertisement -

हर्ष झा बाइक के पीछे बैठा हुआ था । स्मैक की लड़ाई को लेकर बाइक सवार अपराधियों ने सामने से सानू के ऊपर गोली चला दी। सोनू को गोली ना लग कर गोली हर्ष झा के सीने में लग गई। गोली लगने से हर्ष झा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

अपराधियों की पहचान गुड्डू मियां के भतीजा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही गुड्डू मियां के भतीजा ने सोनू के साथ स्मैक को लेकर मारपीट की थी।

उन्होंने बताया कि इसके कारण ही गुड्डू मियां के भतीजे ने गोली मारी है। मृतक के दोस्त साेनू ने बताया कि गोली लगने के बाद भी गुड्डू मियां का भतीजा गाड़ी से उतरकर हर्ष को पहले हिलाकर देखा की मौत हुई है या नहीं उसके बाद वहां से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद केहाट थाना और सहायक खजांची हाट थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...

Araria News: कटनी से बाल रेस्क्यू: अररिया के 144 बच्चों को घर वापस लाया गया, जानें पूरा मामला

बाल रेस्क्यू: मध्यप्रदेश के कटनी में बाल तस्करी के शक में रेस्क्यू किए गए...

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...