spot_img

बिहार में जमीन विवाद में धमकी मिलने के बाद थानेदार से गुहार लगाकर लौट रहे दयानंद की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया जिले में कसबा थाना क्षेत्र के सबदलपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एवं धमकी दिए जाने के संबंध में दयानंद ठाकुर द्वारा कसबा थाना में आवेदन देने के बाद घर वापसी के समय अपने घर से एक किलोमीटर पहले विवादित जमीन के नजदीक पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल सवार दयानंद ठाकुर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

तीन गोली दयानंद के सीने में लगी। वह घटनास्थल पर ही गिर गया। गोलियों की आवाज से गांव के लोग दौड़े और दयानंद को उठाकर आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए।

- Advertisement -

अस्पताल जाने के क्रम में वह दम तोड़ दिया । घटना की सूचना मिलने के बाद कसबा पुलिस थाना अध्यक्ष अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर अनुसंधान करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

कहा जाता है उक्त जमीन पर टाइटल सूट चल रहा था। घटनास्थल पर खून से सनी लाठी, शराब और चाकू भी बरामद हुआ है। घटना के संबंध में कहा जाता है दयानंद एवं उसके चचेरे भाई नरेश ठाकुर के परिवार में 18 एकड़ जमीन को लेकर बराबर संघर्ष होते रहता था ।कई बार खूनी संघर्ष भी हुए थे।

दयानंद ठाकुर के पुत्र जयनंदन ठाकुर ने बताया कि जमीनी विवाद में कई बार पंचायती बैठी थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। दो दिन पहले नरेश ठाकुर की तरफ से दयानंद ठाकुर को जान से मारने की धमकी भी मिला था।

रविवार को इसी सिलसिले में दयानंद ठाकुर सनहा देने के लिए कसबा थाना गए हुए थे। इतने में उन्हें घर से सूचना मिली कि खेत को जोता जा रहा है।

दयानंद ठाकुर ने एक आवेदन कसबा थाना को दिया और कहा कि मेरे जमीन को जबरन जोत रहा है उसे रोके। इसके बाद वह जल्दी-जल्दी में अपना घर की तरफ लौट गया और लौटने के क्रम में उनके ऐसा घटना घट गई। लोगों का कहना है कि अगर कसबा पुलिस भी समय पर आती तो घटना नहीं घटती।

यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

दयानंद ठाकुर की बेटी काजल कुमारी ने बताया कि उसके परिवार के ही सभी लोगो ने मिल कर मेरे पिताजी की हत्या किया है।घटना की जानकारी लेने पूर्णिया एसडीपीओ आनंद पाण्डेय घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार के लोगों से बात की और कहा इस घटनाक्रम में जो भी लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

उन्हें न बक्सने की ढ़ाढस दिया।थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रेक्टर ड्राइवर सहित तीन महिला और तीन पुरुषों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।वहीं जमीन को जोतने के लिए जिस ट्रेक्टर का इस्तेमाल किया गया था उस ट्रेक्टर को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...

Araria News: कटनी से बाल रेस्क्यू: अररिया के 144 बच्चों को घर वापस लाया गया, जानें पूरा मामला

बाल रेस्क्यू: मध्यप्रदेश के कटनी में बाल तस्करी के शक में रेस्क्यू किए गए...

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...