spot_img

पूर्णिया के कूरियर कार्यालय में घुसे पांच नकाबपोश अपराधियों का तांडव, 30 लाख कैश लूटकर फरार, कैशियर को पीटा

spot_img
- Advertisement -
पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया के मरंगा थाना के पॉलिटेक्निक चौक के पास नकाबपोश पांच अपराधियों ने ईकार्ट कंपनी के कूरियर कार्यालय से बीते देर रात करीब 30 लाख रुपये लूट लिया। इस दौरान अपराधियों ने पिस्तौल के बट से कैशियर पंकज कुमार को पीटकर घायल कर दिया ।
कैशियर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ आनंद पांडे मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है। हैरत की बात है कि दो दिनों से कुरियर कंपनी का सीसीटीवी का डीवीआर भी खराब था। इस दौरान क्यों नहीं डीवीआर को ठीक कराने की कोशिश की गई। इसके अलावा जब लॉकडाउन के चलते पांच बजे तक सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय को खुला रखने का नियम है तो फिर रात के 10:00 बजे तक कंपनी का कार्यालय कैसे खुला हुआ था।पूर्णिया के कूरियर कार्यालय में घुसे पांच नकाबपोश अपराधियों का तांडव, 30 लाख कैश लूटकर फरार, कैशियर को पीटा
इस बाबत पूछे जाने पर कुरियर कंपनी के मैनेजर अभिषेक कुमार ने कहा कि रात में बीती रात 10:00 बजे करीब कुछ स्टॉफ काम कर रहे थे। तभी नकाबपोश पांच अपराधी हथियार के बल पर आया और कैशियर के साथ मारपीट करते हुए हथियार के बल पर कैश काउंटर में रखा करीब 30 लाख रुपये लूट कर चल गए। हालांकि अभी इसकी गिनती नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों का सारा रुपया कैश काउंटर में ही रखा हुआ था ।
थाना प्रभारी राजीव आजाद ने सोमवार को बताया कि लूट की घटना हुई है। अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । स्थानीय कई लोगों का कहना है की सीसीटीवी और उसका डीवीआर खराब होना तथा रात के 10:00 बजे तक कुरियर कंपनी का खुला होना संदेह पैदा करता है। Ecart kuriar company 30 lakhsपूर्णिया के कूरियर कार्यालय में घुसे पांच नकाबपोश अपराधियों का तांडव, 30 लाख कैश लूटकर फरार, कैशियर को पीटा
यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...

Araria News: कटनी से बाल रेस्क्यू: अररिया के 144 बच्चों को घर वापस लाया गया, जानें पूरा मामला

बाल रेस्क्यू: मध्यप्रदेश के कटनी में बाल तस्करी के शक में रेस्क्यू किए गए...

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...