spot_img

Double Murder | घर में सोए दादा-पोते की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया से बड़ी खबर है जहां डबल मर्डर से सनसनी मची है। यहां दादा-पोते की अपराधियों ने मर्डर कर दिया है। डबल मर्डर की वारदात में दादा-पोते की बेरहमी से गोली मारकर हत्या की गई है। इसके बाद से पूरे गांव (Grandfather and grandson sleeping in the house were shot dead) में तनाव व्याप्त है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच शुरु कर दी है।

- Advertisement -

घटना धमदाहा प्रखंड के बड़हरा थाना क्षेत्र के कलमबाग गांव का है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। इधर गांव में इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

- Advertisement -

हत्या की वजह भूमि विवाद बताई जा रही है

जानकारी के अनुसार,जिले के धमदाहा प्रखंड के बड़हरा थाना क्षेत्र के कलमबाग गांव में सो रहे दादा-पोते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में चतुरी मंडल (65) तथा उनके पोते मनीष कुमार (08) हैं। पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर रही हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Heatwave: बिहार में जल संकट का त्राहिमाम, PHED ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टियां, पेयजल आपूर्ति पर विशेष फोकस

अपराधियों ने घर में घुसकर दादा पोते को मारी गोली

बहरा कोठी थाना प्रभारी कुमार आजाद ने बताया कि घटना आपसी दुश्मनी की प्रतीत हो रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जो जानकारी है उसके मुताबिक, वारदात के दौरान दोनों अपने घर में सो रहे थे।

अपराधियों ने इनके घर में घूसकर इनकी हत्या कर दी है। मामला बरहरा कोठी थाना क्षेत्र के कलमबआग गांव का है जहां मामूली विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।  दोहरे हत्याकांड के कारण इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने धमदाहा एसडीपीओ की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में तीन थाने के थानाध्यक्षों को शामिल किया गया है। पुलिस परिजनों से मिली जानकारी के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बड़हरा कोठी थाना प्रभारी कुमार आजाद ने कहा

कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह भूमि विवाद सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में बड़ी स्मैक बरामदगी, 280 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक जब्त

स्मैक बरामदगी: अररिया पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान...

Bihar News: बिहार में अवैध बालू खनन पर पुलिस का शिकंजा, गया और औरंगाबाद में 5 ट्रैक्टर जब्त, मचा हड़कंप

अवैध बालू खनन: बिहार में बालू माफिया पर पुलिस का कहर टूट पड़ा है।...

Darbhanga News: बाइक पर बोरे Liquor Smuggling ‘शराब तस्करी’ का भंडाफोड़, पुलिस ने पकड़ी 478 बोतल विदेशी, तीन कारोबारी दबोचे

Liquor Smuggling: बेनीपुर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। बहेड़ा थाना पुलिस...

Darbhanga Rape: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण, गर्भपात कराने वाला दरिंदा गिरफ्तार

Darbhanga Rape: दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शादी का झूठा...