spot_img

Purnia Murder Case: दो आशिकों वाली पत्नी… तीनों हत्यारा… आशिकी के लिए प्रेमियों संग पति की हत्या, पढ़िए – पुलिस को गुमराह करने वाली खूनी वारदात!

spot_img
- Advertisement -

Purnia Murder Case: पूर्णिया के जानकीनगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाया और पुलिस को गुमराह करने के लिए पति के लापता होने का आवेदन भी दे डाला।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र के रूपौली दक्षिण पंचायत के रमजानी मंडल टोला की है। गजेंद्र मंडल नामक व्यक्ति की पत्नी गणिता देवी ने अपने दो प्रेमियों, रंजीत कुमार राय और सुमन कुमार, के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। हत्या के बाद रविवार रात बर्णेश्वर वितरणी नहर के पास सुनसान झाड़ियों में शव छिपा दिया गया। अगले दिन सोमवार को मृतक की पत्नी गणिता देवी ने रूपेश्वरी ओपी में पति के लापता होने का झूठा आवेदन दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उसने बताया कि दिबरा बाजार से लौटते समय पति रमजानी फाटक के पास मुझे घर भेजकर कहीं चले गए, जिसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।

- Advertisement -

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

Purnia Murder Case में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन पांचवें दिन गुरुवार को गजेंद्र मंडल का शव बर्णेश्वर वितरणी नहर के पश्चिम साइड झाड़ी में बरामद हुआ। खेत में घास काटने गईं महिलाओं को झाड़ियों से तेज दुर्गंध आई, जिसके बाद ग्रामीणों और फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों ने कपड़ों और कद-काठी के आधार पर शव की पहचान गजेंद्र मंडल के रूप में की। पुलिस ने तत्काल जानकीनगर थाना कांड संख्या 144/26 दर्ज कर जांच शुरू की।

- Advertisement -

अनुसंधान के दौरान, बनमनखी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी गणिता देवी का गजेंद्र मंडल के मित्र रंजीत कुमार राय और सुमन कुमार के साथ Extra Marital Affair चल रहा था। गजेंद्र मंडल ने घर निर्माण के लिए पैसे भेजे थे, जिन्हें पत्नी और उसके प्रेमियों ने मिलकर खर्च कर दिया। जब गजेंद्र ने पैसों के बारे में पूछताछ की और पत्नी से मारपीट की, तो प्रेमियों को यह बात नागवार गुजरी।

हत्या की साजिश और गिरफ्तारी

एसडीपीओ के अनुसार, 2 मई की रात गजेंद्र मंडल को पत्नी पर शक हुआ और उनके बीच विवाद हुआ। इसके बाद 3 मई को रंजीत कुमार राय और सुमन कुमार गजेंद्र मंडल को बहला-फुसलाकर रमजानी से दिवरा जाने वाली नहर के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। वहीं, तीनों ने मिलकर गजेंद्र मंडल की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी गणिता देवी सहित दोनों प्रेमियों, अररिया के भरगामा निवासी रंजीत कुमार राय और जानकीनगर के रमजानी निवासी सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

यह Purnia Murder Case एक बार फिर रिश्तों में आए दरार और आपराधिक प्रवृत्ति की गंभीरता को दर्शाता है। जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान और रुपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी के नेतृत्व में छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई कर पूरे मामले का पटाक्षेप किया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

Delhi Earthquake: दिल्ली और NCR में शनिवार शाम 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग डरकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। इसका केंद्र अफगानिस्तान था।#DelhiEarthquake,#EarthquakeInDelhi,#AfghanistanEarthquake

125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी अंधेरा! दरभंगा के जाले में फूटा गुस्सा, पानी का भी संकट |पंचायत समिति की बैठक में हंगामा

Bihar Panchayat Meeting: दरभंगा के जाले प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद बढ़ी कटौती और नलजल योजना के बाधित होने का मुद्दा गरमाया। जनप्रतिनिधियों ने पेयजल#BiharPanchayat,#DarbhangaNews,#ElectricityCrisis

Bhagalpur News: 100 साल के ‘पोलियो मैन’ की चौंकाने वाली कहानी: विदेश छोड़ क्यों लौटे गांव? दिल छू लेगी पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह...

Dr Dilip Kumar Singh: भागलपुर के 'पोलियो मैन' पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह 100 साल के हो गए। उन्होंने विदेश छोड़ गांव लौटकर गरीबों की सेवा को जीवन का सबसे सही फैसला बताया।#DrDilipKumarSingh,#BhagalpurNews,#PadmaShri

दरभंगा में खूनी वारदात, 72 घंटे बाद भी हत्यारे खुले घूम रहे! पुलिस पर भड़के लोग

Darbhanga News: दरभंगा में एक युवक की चाकू मारकर हुई हत्या के 72 घंटे बाद भी सभी नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस की धीमी कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश है।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceInaction