spot_img

लोजपा नेता अनिल उरांव का मुख्य कातिल पूर्णिया से दो कट्टा, गोली के साथ गिरफ्तार, जानिए अतरंग संबंध में कैसे हुआ मर्डर, देशज पर खुलासा

spot_img
- Advertisement -
पूर्णिया। बीते हफ्ते लोजपा नेता अनिल उरांव की हत्या का मुख्य आरोपी अंकित राय आज पूर्णिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पूर्णिया पुलिस ने उसे उसके अन्य तीन साथियों के साथ टाटा टियागो कार सहित पकड़ा। उनके पास से  दो कट्टा और गोली भी बरामद किए गए हैं।
सदर डीएसपी आनंद कुमार ने बताया कि अंकित राय पिता सूबेदार राय निवासी कोसी कॉलोनी, पूर्णिया से पहले इनके अन्य तीन साथियों के साथ  गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों ने अनिल उरांव की हत्या में संलिप्तता को स्वीकार किया था तथा अंकित राय को मास्टरमाइंड कहा था।
 पिछले हफ्ते हुए हत्या में कोशी कॉलोनी स्थित दुलारी खातून के यहां लोजपा नेता अनिल उरांव को बुलाया गया था और दुलारी और अनिल उरांव के साथ अतरंग तस्वीरों को लिया फिर उस एवज में उनसे डेढ़ लाख रुपये मांगे गए। जब अनिल उरांव ने डेढ़ लाख रुपया देना स्वीकार कर लिया तब मुख्य आरोपी अंकित राय के मन में और भी लोभ आ गया और अनिल उरांव को अपने साथियों के साथ लेकर शहर से 5 किलोमीटर दूर अपने एक पानी के प्लांट पर ले गया। फिर उससे कहा कि 10 लाख मंगाओ तब छोड़ा जाएगा।
अनिल उरांव के परिजनों ने 10 लाख ला कर दिया और उन्होंने सोचा कि अब अनिल उरांव को छोड़ दिया जाएगा। परंतु ऐसा हो नहीं सका और पहचान ना हो जाए इसके लिए अंकित राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनिल उरांव की हत्या कर दी तथा जमीन के नीचे दफना दिया।
यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...

Araria News: कटनी से बाल रेस्क्यू: अररिया के 144 बच्चों को घर वापस लाया गया, जानें पूरा मामला

बाल रेस्क्यू: मध्यप्रदेश के कटनी में बाल तस्करी के शक में रेस्क्यू किए गए...

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...