spot_img

पटना पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने, थाने में घुसकर DSP के साथ दबंगई में RJD नेता के पुत्र हिरासत में, BJP हमलावर

spot_img
- Advertisement -

पटना में पुलिस पर हमला करने के मामले में दुकानदार सरफराज को छुड़वाने के लिए शुक्रवार शाम पीरबहोर थाने पहुंचे राजद के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे और वार्ड 40 के पूर्व पार्षद असफर अहमद के जमकर हंगामा करने और  आधा दर्जन पुलिसवालों के सामने पूर्व वार्ड पार्षद ने टाउन डीएसपी अशोक प्रसाद सिंह के साथ बदतमीजी करते हुए उन्हें वर्दी उतरवाने तक की धमकी देने में उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, उनके पिता अनवर अहमद को भी थाने में ही रखा गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,टाउन डीएसपी से बदतमीजी के बाद असफर को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद थाने पर उनके पिता अनवर अहमद पहुंचे। पीछे से सैकड़ों लोगों ने पीरबहोर थाने को घेर लिया। लोग हंगामा करने लगे। रात आठ बजे पीरबहोर थाने के सामने अशोक राजपथ को लोगों ने जाम कर दिया। यह देख पुलिस गाड़ियों को डायवर्ट करने लगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना MLC काउंटिंग में बड़ा बवाल! मतगणना केंद्र में CCTV क्यों नहीं? EC से जनसुराज का सीधा सवाल | क्या बोलीं -दिव्या ज्योति

हालात तनावपूर्ण देख वज्र वाहन के साथ भारी संख्या में फोर्स को मौके पर बुलाकर इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। देर रात तक लोग पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए पूर्व पार्षद को छोड़ने की मांग कर रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

वहीं, एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पूर्व वार्ड पार्षद पर डीएसपी से बदतमीजी का आरोप है। टाउन डीएसपी के मुताबिक पूर्व पार्षद और सरफराज पर केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पूर्व एमएलसी को देर रात तक थाने पर रोक कर रखा गया था।

पुलिस का कहना है कि सबकुछ सीसीटीवी में कैद है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस की मानें तो उन्होंने लोगों को इकट्ठा कर हंगामा करवाने की धमकी तक दे डाली। डीएसपी से पूर्व पार्षद को उलझता देख पुलिसवालों ने उन्हें पकड़कर थाने में बैठा लिया। उन पर गुरुवार को हुए बवाल में भी शामिल होने का आरोप है।

यह भी पढ़ें:  MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

एक दिन पहले पटना के पीरबहोर थाना इलाके में अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया था और दौड़ा-दौड़ा कर उन्हें पीटा था। असमाजिक तत्वों के हमले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से चोटिल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

वहीं,नीतीश कुमार के जनता राज वाले बयान पर राजनीति तेज़ हो गई है। संजय जायसवाल के बाद अब बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने लॉ एंड आर्डर की पोल खोलते हुए कई मामले को उठाया है। मोदी ने कहा कि पीरबहोर थाना में राजद समर्थक घुसकर DSP से मारपीट करते हैं। Ex MLC लालू का कबाब मंत्री अनवर अहमद को थाने से छोड़ देती है, क्या यही जनता राज है?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics अनंत सिंह पर ‘ अनंत ‘ आफ़त -कुर्सी जाएगी! सदस्यता रद्द | अब सुप्रीम कोर्ट से जेल का खतरा! |...

Bihar Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह पर संकट गहरा गया है। एक तरफ जेडीयू ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए पत्र लिखा है, वहीं 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमा#BiharPolitics,#AnantSingh,#SupremeCourt

हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

Bihar Flight Ticket Price: दिवाली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहारियों की जेब पर भारी पड़ रहा हवाई सफर। बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट्स के टिकट ₹30,000 तक पहुंच#BiharFlight,#DiwaliChhath,#PatnaAirfare

MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिसमें पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#ElectionResults

पटना MLC काउंटिंग में बड़ा बवाल! मतगणना केंद्र में CCTV क्यों नहीं? EC से जनसुराज का सीधा सवाल | क्या बोलीं -दिव्या ज्योति

Bihar MLC Election: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की MLC मतगणना में CCTV कैमरे न होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महागठबंधन और जन सुराज के प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग से जवाब मा#BiharMLCElection,#PatnaNews,#ElectionCommission