back to top
10 नवम्बर, 2024
spot_img

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की सुरक्षा में चूक, काफिले में शामिल गाड़ियों में भीषण टक्कर, आधा दर्जन लोग जख्मी, महिला पुलिस की हालत गंभीर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के काफिले में शामिल काफिले में चल रहे एंबुलेंस की गाड़ी में अचानक पुलिस की गाड़ी ने ठोकर मार दी, जिससे पुलिस के गाड़ी में सवार महिला पुलिसकर्मी को गंभीर रूप घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाजीपुर से लेकर वैशाली तक राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। जगह-जगह पर पुलिसकर्मी को तैनात किए गए थे। लेकिन वैशाली से पटना लौट के दौरान राज्यपाल के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पढ़िए पूरी खबर

इससे पहले भी बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का काफिला का वैशाली जिले के भगवानपुर में सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें काफिला में चल रहे दमकल की गाड़ी अचानक सड़क पर ही पलट गई थी।

इसमें दमकल के गाड़ी पर सवार छह लोग बुरी तरीके से घायल हो गए थे। पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र में यह घटना हुआ था पूरी घटना अप्रैल महीने में हुई थी। पढ़िए आज क्या हुआ….

राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर आज वैशाली घूमने पहुंचे थे। इस दौरान वैशाली के चमुखी महादेव मंदिर का भी दर्शन किया। राज्यपाल करीब 4 घंटे तक वैशाली में रहें। जिसके बाद वे पटना लौट गए।  जहां पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन वैशाली की ओर से किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी सुरक्षा में चूक हो गई।

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के काफिले में शामिल काफिले में चल रहे एंबुलेंस की गाड़ी में अचानक पुलिस के गाड़ी ने ठोकर मार दी। जिससे पुलिस के गाड़ी में सवार महिला पुलिसकर्मी हाजीपुर के नगर थाने में पदस्थापित कांस्टेबल कंचन कुमारी को गंभीर रूप घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर 3 के पास हुआ। इस दुर्घटना में घायल महिला पुलिसकर्मी को पुलिस ने इलाज के लिए उसे हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर डॉक्टर की ओर से घायल पुलिस कर्मी का इलाज जारी है।

इस संबंध में पुलिस केंद्र डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि राज्यपाल के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में धान काटने से मजदूरों का तौबा, कहा ठहरे हुए पानी और कीचड़ में कटाई, हम से ना हो पाएगा

जाले | जाले प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खेतों में इस समय पानी भरा हुआ...

Darbhanga में सैनिक की पुस्तैनी जमीन पर फसाद, अपने ही निकले बेगाने

जाले | जाले प्रखंड के रेवढ़ा गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों...

Darbhanga के बेनीपुर में सलाखों तक पहुंची कानून की अलख , बंदियों ने जाना अपना हक

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर...

Darbhanga में डायन डायन का खेल, पीट गई 3 बच्चों की मां

जाले | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 भटपोखरा में एक तीन बच्चों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें