spot_img

नीतीश कुमार के काफिले पर पटना में पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

spot_img
- Advertisement -

पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले (Nitish Kumar Convoy) पर पथराव किया गया है। इस पथराव में कई गाड़ियों का शीशा टूट गया है। हालांकि गाड़ी में सीएम नीतीश मौजूद नहीं थे।

- Advertisement -

हालांकि अच्छी बात यह रही कि गाड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद (Nitish Kumar Convoy) नहीं थे। घटना पटना के गौरीचक के सोहगी मोड़ के पास की है। रिपोर्ट के मुताबिक इलाके के लोग एक युवक की हत्या से आक्रोशित थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सोमवार को नीतीश कुमार गया जाने वाले हैं। सीएम नीतीश वहां पर सूखे की स्थिति पर बैठक करेंगे और साथ ही वहां पर बनाए जा रहे एक रबर डैम का निरीक्षण भी करेंगे। सीएम नीतीश गया तो हेलीकॉप्टर से जाएंगे लेकिन हेलीपैड से दूसरी जगहों पर पहुंचने के लिए उनके कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

युवक का शव मिलने से नाराज लोगों ने पटना-गया मेन रोड को शव रखकर जाम कर रखा था। उसी प्रदर्शन के दौरान ही कारकेड की गाडियां उस रास्ते से गुजरने लगी जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने काफिले पर पथराव कर दिया। इससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गये।

घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पटना जिले के गौरीचक थाना के सोहगी गांव के हुई जहां उनके काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया।

यह भी पढ़ें:  बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

इस कारकेड में सिर्फ सीएम सुरक्षा में लगे हुए सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे। दरअसल, सोमवार को नीतीश कुमार गया जाने वाले हैं। वे वहां पर सूखे की स्थिति पर बैठक करेंगे और साथ ही वहां पर बनाए जा रहे एक रबर डैम का निरीक्षण भी करेंगे। सीएम गया तो हेलीकॉप्टर से जाएंगे लेकिन हेलीपैड से दूसरी जगहों पर पहुंचने के लिए उनके कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था।

यह भी पढ़ें:  Bihar AI Policy: बड़ी छलांग लगाने की तैयारी! बिहार में अब 'ब्रेन ड्रेन' नहीं, AI से आएगा 'ब्रेन गेन', नीतीश मिश्रा ने बताया पूरा प्लान

जानकारी के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले लापता हुए एक युवक का शव बेउर में मिला था। इसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने सड़क जाम किया हुआ था। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला गुजरा तो उनलोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। घटना के बाद आस-पास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को लाठियों की बदौलत तितर-बितर किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भाईचारे की मिसाल: कुशेश्वरस्थान में लाठी-डंडे- तलवारबाजी का हैरतअंगेज प्रदर्शन, करतब देख झूम उठे लोग

Darbhanga Muharram: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में तीन दिवसीय मुहर्रम पर्व पारंपरिक उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच युवाओं ने लाठी-डंडे और पा#DarbhangaMuharram,#BiharNews,#Kusheshwarsthan

चौंकाने वाला खुलासा: ‘वीपी सिंह की गोद में खेला हूं’ – तेजस्वी यादव का पूर्व PM को श्रद्धांजलि संदेश

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वह वीपी सिंह की गोद में खेले हैं और उनके परिवार का उनसे गहरा व्य#TejashwiYadav,#VPSingh,#MandalCommission

मुहर्रम : दरभंगा पुलिस ने कसी कमर, एंटी राइट गन, टियर गैस और वॉटर कैनन जैसे अत्याधुनिक उपकरण | पढ़िए -दंगा रोकने की ऐसी...

Darbhanga News: मुहर्रम से पहले दरभंगा पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल हुआ।#DarbhangaNews,#MuharramSafety,#BiharPolice

बिहार में मौसम का डबल अटैक: 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं स#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert