दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं कई राज्यों में लोग गर्मी से अब भी बेहाल है। और बारिश का इंतजार कर रहे है। इसमे बिहार भी शामिल है। बिहार में अभी दो दिन और गर्मी और उमस से लोग परेशान रहेंगे। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जो रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक दो दिन और उमस और गर्मी रहेगी। बिहार में अभी तीन दिन और धूप छांव का खेल चलेगा।
मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान मौसमी विश्लेषण के अनुसार मॉनसून द्रोणी रेखा जैसलमेर, कोटा, रायपुर, भवानीपटना एवं उत्तरी आंध्र प्रदेश से होकर निम्न दबाव वाले क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भाग में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है और बारिश की स्थिति नहीं बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, बिहार में 29 जुलाई से एक बार फिर सक्रिय होगा मानसून तब बरसेगी बरखा। चार जिलों पर बारिश का असर बेहद खास रहेगा। इसको लेकर विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बिहार में 29 जुलाई से एक बार फिर सक्रिय मानसून होगा। इसके तहत, चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर और पश्चिमी बिहार में ज्यादा तो दक्षिण मध्य दक्षिण-पूर्व बिहार में कम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत बिहार में बारिश होने की संभावना जताई है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश में 26 से बारिश होने की संभावना जताई है।
वहीं बिहार के अलग-अलग जगहों पर 29 जुलाई से बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर और भोजपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, मानसून के बिहार में अगले दो दिनों में फिर से सक्रिय होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई से बिहार में एक बार फिर से मानसून का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर और भोजपुर में भारी बारिश और पूरे राज्य में वज्रपात के साथ मेघ गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 जुलाई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में वज्रपात के साथ मेघ गर्जन का येलो अलर्ट है।
यहां अल्पवृष्टि हो सकती है। राजधानी सहित प्रदेश में 28 जुलाई तक बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी, जिस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो पटना समेत पूरे प्रदेश में 29 जुलाई से बारिश की संभावनाएं बन रही है। हालांकि, सीतामढ़ी जिले में अगले एक से तीन घंटे के बीच हल्कि बारिश और वज्रपात की संभावना है।
इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जुलाई के लिए उत्तर और पश्चिम बिहार में ज्यादा तो दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में कम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। आज बुधवार को पूरे दिन पटना सहित प्रदेश के तेरह जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।
पिछले कुछ दिनों से बिहार भर में पुरवा हवा चल रही है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। यही वजह है कि राज्य में बारिश की संभावना बनती है। लेकिन, वर्तमान के पुरवा से मिलने वाली नमी में उतनी ताकत नहीं है, जो बारिश के लिए प्रभावी हो सके। इस लिहाजा 29 जुलाई से बिहार में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
राज्य के 8 जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। जिससे इन जिलों में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। इनमें पूर्णिया के अमौर, पश्चिमी चंपारण के गुनहा, किशनगंज के ठाकुरगंज, चरघरी, पश्चिम चंपारण के रामनगर, त्रिवेणी सहित अन्य जगहों हल्की बारिश हुई। वहीं 21 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिकों की माने तो अभी के समय पूरे राज्य भर में पुर्वा हवा का प्रवाह बना हुआ है। इस हवा से वातावरण को नमी मिलती है और बारिश की संभावना बनती है। लेकिन वर्तमान के पुर्वा से मिलने वाली नमी में उतनी ताकत नहीं है, जो ऊपर के वातावरण तक पहुंच सके। इसी कारण राज्य में बारिश नहीं हो रही है।

















