पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!
Bihar Politics: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार की जीत तय होते ही जेडीयू में जश्न का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित NDA के शीर्ष नेताओं को श्रेय दिया, वहीं अनंत सिंह पर तीखा तंज कसा।
Bihar Politics:पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू नेता नीरज कुमार की जीत लगभग तय हो चुकी है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार भले ही अभी हो, लेकिन उनके समर्थकों में जीत का उत्साह साफ झलक रहा है। इस निर्णायक बढ़त के बाद नीरज कुमार ने अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने अनंत सिंह को खास तौर पर निशाने पर लिया।
कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!
अपनी जीत का श्रेय नीरज कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निशांत कुमार और NDA के कई वरिष्ठ नेताओं को दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान का भी नाम लिया। यह जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है, ऐसा नीरज कुमार ने खुद कहा। उन्होंने बताया कि अभी तो जश्न की शुरुआत है, असली जश्न बाकी है।
इधर, अनंत सिंह बोले -हम हार गए नीरज कुमार जीत गए लेकिन बधाई नहीं देंगे
- Advertisement -
बिहार MLC चुनाव के नतीजों पर विधायक अनंत सिंह ने कहा कि गिनती पूरी हो गई है और हम हार गए हैं। अब इसमें चर्चा करने के लिए ही क्या है? क्या हमने किसी दुकान से वोट खरीदे थे?
अनंत बोले – क्या हमने उन्हें तौलकर खरीदा था? जनता ही सर्वोपरि है और ईश्वर उनके साथ हैं। जिन्हें जनता के वोट मिले, वे जीत गए और जिन्हें नहीं मिले, वे हार गए। उन्होंने कहा कि वह कभी भी पार्टी से नाराज नहीं रहे।अनंत सिंह ने कहा कि हां, हम हार गए हैं. इस चुनाव में जो अपना वोटर बनाते हैं वहीं लोग वोट देते हैं. हमको वोट बनाने का समय नहीं मिला. इसलिए हम हार गए।
नीरज कुमार ने अपने बयान में विरोधियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अनंत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद जमानत पर हैं, वे दूसरों की जमानत जब्त होने की बात कर रहे हैं। इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने विरोधियों के उन दावों पर सवाल उठाया, जिसमें उनकी हार की बात कही जा रही थी।
‘जो खुद जमानत पर है, वो जमानत जब्त की बात कर रहे हैं।’
उन्होंने विरोधियों द्वारा भेजी गई मिठाई का जिक्र करते हुए एक और तंज कसा। नीरज कुमार ने कहा कि विरोधियों ने जो मिठाई बनाई थी, उसमें नमक था। यह टिप्पणी उनकी जीत के बाद विरोधियों की हताशा को दर्शाती है।
‘जो मिठाई विरोधियों ने बनाई, उसमें नमक था।’
अपने अंदाज़ में नीरज कुमार ने एक और चुटकी लेते हुए कहा,
‘ए गुंजन मिठाईया ले जाओ।’
नीरज कुमार ने इस चुनावी परिणाम को Bihar Politics में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का सीधा नतीजा बताया। किसी भी चुनाव में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और नीरज कुमार ने अपनी जीत का असली आधार उन्हें ही माना है। इस जीत के बाद पटना स्नातक सीट का चुनावी घटनाक्रम एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है, जो आगामी राजनीतिक समीकरणों पर भी असर डाल सकता है।
Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore
Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime
Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety
Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration