spot_img

Khutauna News| Madhubani News| सनकी युवक निकला दरिंदा,अधेड़ महिला की ईंट से कुचकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

Khutauna News| Madhubani News| सनकी युवक निकला दरिंदा। अधेड़ महिला की ईंट से कुचकर हत्या। इलाके में सनसनी फैल गई है जहां सनकी युवक की ईंट के हमले में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सनकी मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Khutauna News|Madhubani News|शुक्रवार की सुबह बड़ी वारदात, तंजीला की हत्या, सनकी ने ईंट से कुचला

खुटौना थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के वार्ड 11 में शुक्रवार की सुबह एक 50 वर्षीया महिला को एक सनकी युवक द्वारा ईंट से हमला करने पर उसकी मौत इलाज हेतु ले जाने के क्रम में हो गई है। मृतका की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी मो .सुल्तान के 50 वर्षीय पत्नी तंजीला खातून के रूप में हुई है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Khutauna News| Madhubani News| निजी काम से घर से निकली, सनकी ने काम तमाम कर डाला

मिली जानकारी के मुताबिक तंजीला अपनी निजी काम से घर से निकली ही थी कि उसी गांव के मो.रजीक के 25 वर्षीय पुत्र मो.सद्दाम ने उस पर सामने से ईंट चला दी। महिला के सर पर चोट लगने से घायल होकर गिर गई और बेहोश हो गई। आनन फानन में खुटौना पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए उसके स्वजन ने उसे खुटौना सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी नाजुक हालत को देख चिकित्सक ने उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में आसमान छूता 'पानी का स्तंभ'! समस्तीपुर में दिखा रहस्यमयी जल बवंडर, जानें क्यों नहीं जाना चाहिए करीब

Khutauna News| Madhubani News| मो.सद्दाम समेत पांच नामजद, पति ने दर्ज की एफआईआर

वहीं मधुबनी पहुंचने के क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेजा दिया। वहीं मृतक महिला के पति ने लिखित बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मुख्य आरोपित (25) वर्षीय युवक मो.सद्दाम समेत पांच को नामजद किया है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में नकली नोटों का पहाड़ मिला! पुलिस ने 6 तस्कर दबोचे, 'मनोरंजन बैंक' नोटों से करते थे ठगी |सीमा पार कनेक्शन की तलाश, CDR की पड़ताल

Khutauna News|Madhubani News| मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार

पुलिस ने मुख्य आरोपित सद्दाम को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित पूर्व से ही आपराधिक छवि का है। जो इससे पूर्व भी जेल जा चुका है। महिला ने अपने पीछे पति के आलावा 9 बेटे-बेटियों को छोड़ गई है। घटना के बाद मृतका के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिल्हाल पुलिस मामले की छानबीन विधिवत कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Shootout दरभंगा में हुई गोलीबारी: मुख्य आरोपी मो. आजाद दबोचा गया, पुलिस ने SIT बनाई!

Darbhanga Shootout: दरभंगा गोलीकांड में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक तीन लोग पकड़े गए हैं, जबकि एसएसपी के नि #DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए...

Darbhanga Election News: जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार में बदलाव किया है। पार्टी ने डॉ. मोहम्मद इम्तियाज़ (नूरानी) को नया प्रत्याशी बनाया है, जो डॉक्टर, स #DarbhangaElection,#JanSuraj,#BiharPolitics

बड़ी खबर Bhagalpur में ‘सर्टिफिकेट ऑफिसर’? 71 अफसरों को मिला ये पावर, अब सरकारी पैसा तेजी से आएगा खजाने में | देखें लिस्ट

Bhagalpur DM: भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय ने सरकारी राजस्व वसूली को तेज करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 71 अधिकारियों को नीलाम पत्र पदाधिकारी की विशेष शक्ति दी गई है। #BhagalpurDM,#BiharRevenue,#AlankritaPandey

जीवन भर की कमाई गंगा में समाई! भागलपुर में नदी के कटाव ने मचाई तबाही, बेघर हुए सैकड़ों परिवार

Bihar River Erosion: भागलपुर में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिससे कसमाबाद गांव में एक दर्जन से ज्यादा घर नदी में समा गए हैं। ग्रामीण अपने हाथों से ही अपने घर तोड़कर सामा #BiharRiverErosion,#BhagalpurNews,#GangaKatau