spot_img

दिल्ली से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, भगदड़, दो की मौत, कई यात्री घायल

spot_img
- Advertisement -
कुरुक्षेत्र, देशज टाइम्स। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खंड पिपली के नजदीक टूरिस्ट बस में आग लग गई। हादसे में दो यात्रियों मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 55 लोग सवार थे। हादसे की वजह चालक को नींद आना बताया जा रहा है। समाचार लिखने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के दिल्ली से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस (यूपी-17 एटी-4406) डिवाइडर से टकराई गई। डिवाइडर से टकराते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई।
इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शीशे तोड़कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। इस दौरान भगदड़ मचने से 75 वर्षीय वृद्धा आग की चपेट आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य यात्री को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अन्य सभी यात्री उपचाराधीन हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी एवं सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, हालांकि आग से पूरी बस एवं यात्रियों का सामान राख हो गया।दिल्ली से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, भगदड़, दो की मौत, कई यात्री घायल
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Delivery News: डॉक्टर थे नदारद, नर्स ने करा दी डिलीवरी, नवजात की मौत…जिम्मेदारी को लेकर खींचतान, मगर कोई लौटा पाएगा मां की सूनी...

Bhagalpur Delivery News: भागलपुर के नाथनगर रेफरल अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डॉक्टर के बदले नर्स द्वारा डिलीवरी कराए जाने के बाद एक नवजात#BhagalpurNews,#NewbornDeath,#HospitalNegligence

Samastipur Weather News: समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम का मिजाज! पूसा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, तापमान में आई गिरावट

समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 13 जून 2026 की मौसम रिपोर्ट जारी की, जिसमें तापमान, आर्#SamastipurWeather,#BiharMonsoon,#WeatherUpdate

Patna EOU Raid: भू-माफिया संतोष डॉन पर EOU का शिकंजा: 25 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पटना और नालंदा में कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 11 करोड़ से अधिक की अवै#PatnaEOURaid,#SantoshDon,#BiharCrime

फ्री होकर बात करूंगा मां… एक घंटे बाद ही IAF विमान क्रैश में शहीद हो गए Bihar के लाल फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम, नवंबर में...

असम विमान हादसे में बिहार के जहानाबाद जिले के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार और भोजपुर के दानिश आलम सहित पांच जवान शहीद हो गए। नवंबर में शुभम की शादी होनी थी, जिस#JehanabadNews,#IndianAirForce,#MartyrNews