मई,4,2024
spot_img

अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी का पाकिस्तान में अपहरण,बुरी तरह से मारपीट, भारतीय दूतावास चौकन्ना

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी को अगवा कर बुरी तरह से मारपीट किये जाने की घटना सामने आने के बाद भारतीय मिशन, उनके परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा गया है।

 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी सिलसिला अलीखिल (26) को इस्लामाबाद में शुक्रवार को अगवा कर उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गयी। लगभग पांच घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद अपहरणकर्ताओं ने उन्हें रिहा किया। अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक उनके सिर पर प्रहार किये गए और मारपीट के निशान मिले हैं। शरीर की कुछ हड्डियां भी टूटने का अंदेशा है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभीतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें:  Atul Kumar Anjan| CPI Leader अतुल कुमार अंजान का निधन | Left Politics Damage ....एक सलाम...अतुल अंजान के नाम...

अफगानिस्तान विदेश मंत्रालय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान में अपने राजदूत और दूसरे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी है। अफगानिस्तान विदेश मंत्रालय ने घटना की तत्काल जांच की मांग करते हुए कहा कि अलीखिल को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। मंत्रालय ने इस्लामाबाद में अपने राजदूत व कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। मंत्रालय की तरफ से पाकिस्तान सरकार से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दिये जाने की मांग की गयी है।

यह भी पढ़ें:  Atul Kumar Anjan| CPI Leader अतुल कुमार अंजान का निधन | Left Politics Damage ....एक सलाम...अतुल अंजान के नाम...

 

घटना के बाद पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राजनयिक मिशनों, राजनयिकों और उनके परिवार की सुरक्षा बेहद अहम है और ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस्लामाबाद में अफगानिस्तान के राजदूत के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान डॉन के मुताबिक इमरान खान सरकार में मंत्री शेख रशीद अहमद ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के अपहरण में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ-साथ तमाम दूसरी एजेंसियां सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ घटना की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:  Atul Kumar Anjan| CPI Leader अतुल कुमार अंजान का निधन | Left Politics Damage ....एक सलाम...अतुल अंजान के नाम...

पाकिस्तान की प्रमुख विपक्षी सांसद शेरी रहमान ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने सरकार से पूरी सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें