मई,4,2024
spot_img

Bank Holidays In July 2023: जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम

spot_img
spot_img
spot_img

हर महीने में बैंक की छुट्टियां रहती है। इसकी वजह बैंक बंद रहते है। जुलाई में भी छुट्टी और त्यौहार की वजह से बैंक पंद्रह दिन बंद रहेंगे। यदि आपको जुलाई में बैंक से जुड़े कुछ काम है तो आपके लिए यह जानना जरुरी है कि बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

2023 का सातवां माह यानी जुलाई आज से शुरू हो चुका है। जुलाई के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। अगले महीने में 5-10 नहीं बल्कि 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की छुट्टियों की सूची में साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं।

ऐसे में किसी को बैंक से संबंधित कोई जरूरी कामकाज है तो समय रहते पूरा कर लीजिए, वरना परेशानी से जुझना पड़ सकता है। हालांकि, ये छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। आइए जानते है जुलाई के महीने में बैंक कौन कौन से दिन बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  Vande Bharat Express Train | Jaynagar और Muzaffarpur से दिल्ली दौड़ेंगी Vande Bharat Express, दरभंगा के हिस्से में...?

भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने बैंक की छुट्टियों की सूची जारी करती है। जुलाई 2023 के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। जुलाई के महीने में 05 जुलाई को गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन से शुरू होती है और 29 जुलाई को मुहर्रम जैसी अन्य छुट्टियां शामिल है। कुछ राज्यों को छोड़कर भारत के सभी बैंकों पर लागू होती हैं।

जुलाई में इस तरह से रहेंगी बैंक बंद। 2 जुलाई 2023 रविवार, 5 जुलाई 2023 गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती जम्मू, श्रीनगर, 6 जुलाई 2023 एमएचआईपी दिवस मिजोरम,8 जुलाई 2023 दूसरा शनिवार, 9 जुलाई 2023 रविवार, 11 जुलाई 2023 केर पूजा त्रिपुरा, 13 जुलाई 2023 भानु जयंती सिक्किम, 16 जुलाई 2023 रविवार, 17 जुलाई 2023 यू तिरोट सिंग डे मेघालय, 21 जुलाई 2023 द्रुक्पा त्शे.ज़ी गंगटोक, 22 जुलाई 2023 चौथा शनिवार, 23 जुलाई 2023 रविवार, 29 जुलाई 2023 मुहर्रम लगभग सभी राज्यों में, 30 जुलाई 2023 रविवार, 31 जुलाई 2023 शहादत दिवस हरियाणा और पंजाब

यह भी पढ़ें:  Amit Shah News| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर FIR

बैंक की छुट्टी के दिन ऐसे निपटाएं काम: यदि बैंक हॉलिडे के दिन कोई जरूरी काम है तो एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई (UPI) के भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Amit Shah News| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर FIR

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें