spot_img

Delhi Fire| फैक्ट्री में भीषण आग, 3 लोग जिंदा जले, छह बुरी तरह झुलसे

spot_img
- Advertisement -

Delhi Fire| फैक्ट्री में भीषण आग| 3 लोग जिंदा जले| छह बुरी तरह झुलसे| हादसा, दिल्ली स्थित नरेला इंडस्ट्रियल एरिया का है। यहां स्थित दाल मिल प्लांट में (3 people burnt alive in Delhi factory fire) बीती रात आग लग गई। इसमें तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। छह अन्य की हालत नाजुक है।

- Advertisement -

Delhi Fire| प्लांट में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूनने का काम

बताया जा रहा है कि प्लांट में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूनने का काम होता था। इसी दौरान पाइप लाइन में गैस लीक होने से आग फैल गई। कंप्रेसर गर्म होकर विस्फोट कर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Delhi Fire|  शनिवार तड़के हादसा हुआ है। सुबह तीन बजकर 35 मिनट पर

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के हादसा हुआ है। सुबह तीन बजकर 35 मिनट पर सूखी मूंग दाल के प्रसंस्करण करने वाले श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में आग लगी आग ने फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ श्रमिक उसमें फंस गए। सुबह करीब 8.30 बजे दमकल विभाग की चौदह गाड़ियां वहां पहुंची।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में PNG कनेक्शन अब घर-घर, पढ़िए -पाइप वाली गैस पहुंचाने की क्या है तैयारी, CM Samrat की तेज ऑर्डर!

Delhi Fire| तीन की ऑन द स्पॉट मौत, कई जख्मी

इमारत से नौ लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं, उन्हें नरेला के एसएचआरसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन लोगों श्याम (24), राम सिंह (30) और बीरपाल (42) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

Delhi Fire| प्लांट में जब आग लगी तो रुक-रुक कर कई धमाके

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति को इस दौरान ईंट लग गई। इससे उसकी भी हालत नाजुक बनी है। प्लांट में जब आग लगी तो रुक-रुक कर कई धमाके हुए। जो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, उनमें पुष्पेंद्र पुत्र राकेश शर्मा (26), आकाश पुत्र कन्हैया लाल (19), मोहित कुमार पुत्र राजू कुशवाह (21), मोनू पुत्र जगदीश नारायण शर्मा (25) और लालू पुत्र बंश लाल कुशवाह (32) शामिल हैं। इनको सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। रवि कुमार पुत्र जयकिशन (19) आग लगने के दौरान मची अफरातफरी में ईंट लगने से घायल हो गया। उसे साधारण चोट आई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aurangabad News: बिहार की राजनीति में गरमाहट: औरंगाबाद MP की गाड़ी पर हमला, पीए-चालक से मारपीट, जांच शुरू

बिहार की राजनीति: औरंगाबाद जिले में सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हुए हमले...

Araria News: अररिया से दिल्ली जा रही बस और ट्रक की भीषण टक्कर, Madhubani, Supaul, kishanganj के 20 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर,...

Kushinagar Bus Accident: देर रात बिहार से दिल्ली जा रही लग्जरी बस और आलू-प्याज...

Darbhanga Crime: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया इलाका, चायवाले की हत्या, जानिए

Darbhanga Crime: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किला परिसर में बुधवार की सुबह गोलियों की...