
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले (Nitin Gadkari threat call) में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी भरे ‘कॉल’ करने और 100 करोड़ रुपये की मांग करने वाले की पहचान कुख्यात गैंगस्टर और हत्या का आरोपी जयेश कांथा के रूप में हुई है। उसने जेल के अंदर अवैध रूप से फोन का इस्तेमाल कर केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में फोन करके धमकी दी थी।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले ने फोन ऑपरेटर से कहा कि वह दाऊद इब्राहिम गैंग से बोल रहा है। इसके बाद फोन करने वाले ने केंद्रीय मंत्री से 100 करोड़ की रंगदारी मांगी। इसके बाद पुलिस ने केंद्रीय मंत्री और उसके कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी।
जानकारी के अनुसार,कर्नाटक की बेलगावी जेल से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में फोन कर के धमकी दी गई थी। शनिवार को यह धमकी जेल में अवैध तौर पर फोन प्रयोग करने वाले गैंगस्टर जयेश कांधा ने दी है। इस मामले में महाराष्ट्र के नागपुर में एफआईआर दर्ज हुई है जहां की पुलिस आरोपित का रिमांड ले कर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रही है। वहीं जेल प्रशासन ने गैंगस्टर जयेश के पास से एक डायरी भी बरामद की है।
नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जेल से धमकी दी जा रही थी। है, जो बेलगावी जेल में कैद है। उसने पुलिस के मुताबिक उनके आवास और कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल के अंदर से गैंगस्टर जयेश पुजारी ने फोन किया था। हत्या के एक मामले में वह बेलगांव जेल में बंद है. केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी के पीछे जयेश पुजारी और उसके गैंग का हाथ है। इसके बाद नागपुर पुलिस की एक टीम बेलगांव की जेल में पहुंच कर जयेश पुजारी से पूछताछ कर रही है।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ऑफिस के नंबरों पर अलग-अलग समय में 3 फोन मिलाए गए। यह कॉल BSNL के नंबर से किए गए थे। फोन सुबह 11:25, 11:32 और रात 11:32 पर हुए थे। इन फोन कॉल में आरोपित ने नितिन गडकरी के लिए धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया था।







