spot_img

DTमधुबनी में अपराधी बेलगाम, घर से बाहर बुलाकर एलआईसी एजेंट की हत्या, घर में मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -

    DTमधुबनी में अपराधी बेलगाम, घर से बाहर बुलाकर एलआईसी एजेंट की हत्या, घर में मचा कोहराम देशज आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी एकबार फिर गोलियों से छलनी हो गया। अपराधियों ने एक एलआईसी एजेंट की गोली मारकर हत्या कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अपराधियों ने जयनगर थाना क्षेत्र के आनंदपुर वार्ड दस के घनश्याम कर्ण के पुत्र पैंतीस वर्षीय एलआइसी एजेंट अमित कुमार कर्ण को गोलियों से भून डाला।DTमधुबनी में अपराधी बेलगाम, घर से बाहर बुलाकर एलआईसी एजेंट की हत्या, घर में मचा कोहराम घटना के बाद मौके पर ही एलआईसी एजेंट की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अपराधियों ने पैसे की लेनदेन को लेकर एलआईसी एजेंट को गोली मारी है। कई दिनों से अपराधी फिराक में लगे हुए थे।

- Advertisement -

बीती रात जब सबलोग सोए हुए थे तब अपराधियों ने सीधे घर पर धावा बोल दिया। एजेंट को गोली मारकर वहां से फरार हो गए। हालांकि इस घटना में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिली है। मामले में छानबीन चल रही है। DTमधुबनी में अपराधी बेलगाम, घर से बाहर बुलाकर एलआईसी एजेंट की हत्या, घर में मचा कोहरामपुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। इस बीच अमित के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया है। इस मामले में परिजन अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। हत्या के कारणों का अभी ठीकठीक कुछ पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, अमित को किसी ने घर से बाहर बुलाया। फिर गोली मार दी। DTमधुबनी में अपराधी बेलगाम, घर से बाहर बुलाकर एलआईसी एजेंट की हत्या, घर में मचा कोहरामDTमधुबनी में अपराधी बेलगाम, घर से बाहर बुलाकर एलआईसी एजेंट की हत्या, घर में मचा कोहराम अपराधी फरार हो गए। घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एजेंट के घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रोरो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एजेंट के घर पर जुट गई। पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना को अंजाम देने वालों की पहचान में पुलिस जुट गई है। इधर, घटना के बाद पुलिस के नहीं पहुंचने पर मृतक के परिजनों के साथ स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। इस संदर्भ में मृतक के पिता ने जयनगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर बिट्टू सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है। इधर डीएसपी सुमीत कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता घनश्याम लाल दास के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की ओर से दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी बिट्टू सिंह को नामजद किया गया है। DTमधुबनी में अपराधी बेलगाम, घर से बाहर बुलाकर एलआईसी एजेंट की हत्या, घर में मचा कोहरामआरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर जगह जगह छापामारी अभियान चलाया जा रही है। हर हाल में आरोपी की गिरफ्तारी होगी। डीएसपी ने बताया कि आरोपी व मृतक का छोटे भाई सुमीत कर्ण दोनों में पुरानी दोस्ती थी। विगत सात वर्षों से मृतक का भाई एवं आरोपी के बहन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों ने लड़की के साथ मारपीट करने के कारण लड़की घर से मृतक के भाई के साथ किसी अन्य स्थान के लिए निकल गई। लड़की के घर से निकल जाने पर आरोपी की ओर से बुधवार को मृतक के मां को मोबाइल पर धमकी भी दी गई थी। इधर,आक्रोश में लोगों ने सड़क जाम किया। घटना पर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी व उचित मुआवजा की मांगों को लेकर आनंदपुर मुहल्ला के लोगों ने शहीद चौक पर टायर जला कर बांस बल्ला लगा कर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर रहे थे। DTमधुबनी में अपराधी बेलगाम, घर से बाहर बुलाकर एलआईसी एजेंट की हत्या, घर में मचा कोहराम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! अब आपके हाथ में होंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 रुपये के नोट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Bihar Polymer Notes: केंद्र सरकार ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है। बिहार समेत देश भर में अब ये नोट चलेंगे, हालांकि RBI ने साफ क#BiharNews,#PolymerNotes,#RBI

Solar Eclipse : आज 12 अगस्त है …साल का दूसरा सूर्य ग्रहण|पढ़िए- सूतक काल और गर्भवती महिलाओं के लिए नियम| -कहां-कहां दिखेगा यह...

Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त 2026 को लगने वाला साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। गर्भवती महिलाएं भी बिना किसी चिंता के अप#SolarEclipse2026,#SutakKaal,#IndiaNews

Darbhanga News अलीनगर MLA मैथिली ठाकुर की CM Samrat से मुलाकात: क्या खत्म होंगी शिक्षा-स्वास्थ्य की परेशानियां?

Darbhanga News: अलीनगर विधानसभा की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर घनश्यामपुर में डिग्री कॉलेज और अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग#MaithiliThakur,#BiharNews,#AlinagarAssembly

बड़ी खबर Patna Teachers HRA : पटना के हजारों शिक्षकों को मिली राहत, अब मिलेगा 20% HRA! जानें पूरी जानकारी

Patna Teachers HRA: पटना में कार्यरत शिक्षकों के आवास भत्ते (HRA) में संशोधन किया गया है। अब पटना नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों को 20% HRA मिलेगा, जिससे हजारों शिक्षकों को आर्थिक रा#PatnaTeachersHRA,#BiharEducationNews,#HRAUpdate