spot_img

कंडोम बेच रही हैं अभिनेत्री नुसरत, फिर तो मचना ही था बवेला

spot_img
- Advertisement -

अभिनेत्री नुसरत भरुचा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जनहित में जारी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में नुसरत कंडोम बेचने वाली एक सेल्स गर्ल की भूमिका में हैं।

- Advertisement -

नुसरत इस फिल्म के प्रमोशन में जोरों -शोरों से लगी हुई है। बीते दिन नुसरत ने फिल्म के कुछ पोस्टर्स भी सोशल मीडिया पर साझा किये थे। इस बीच उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसकी जानकारी खुद नुसरत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है।

- Advertisement -

वीडियो के जरिये नुसरत ने ट्रोलर्स को मुहतोड़ जवाब दिया है। वीडियो में नुसरत कहती हैं- ‘लोग जनरली इंस्टाग्राम पर अपने बेस्ट कमेंट्स शेयर करते हैं, लेकिन मेरे साथ कल से इतना कुछ अलग हो रहा है। मैंने सोचा क्यों न मैं अपने खराब कमेंट्स को जनहित में जारी करू दूं।’

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  संसार में ना होखे छठ... प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना रिलीज होते ही छाया

इसके बाद नुसरत भरुचा वीडियो में उन कमेंट्स को दिखाती हैं, जो उनकी फिल्म के पोस्टर पर आए हैं। इन कमेंट्स को दिखाने के बाद वह वीडियो में आगे कहती हैं, ‘बस यही सोच तो बदलनी है। कोई बात नहीं आप उंगली उठाओ मैं आवाज उठाऊंगी।’

सोशल मीडिया पर नुसरत का वीडियो वायरल हो रहा है। गौरतलब है नुसरत भरुचा की फिल्म जनहित में जारी’ में नुसरत कंडोम बेचती दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह लोगों को इसके प्रति जागरुक करती दिखाई देंगी। फिल्म ‘जनहित में जारी’ में नुसरत भरूचा के साथ विजय राज अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:  Vikas Bahl ने दी बड़ी खुशखबरी, कन्फर्म हुई 'Queen 2', जानिए क्या है अपडेट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।