दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39,600 नए मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17,504,334 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नए मरीजों में 26 लोग दूसरे देशों के हैं। ऐसे मरीजों संख्या अब 32,147 हो गई है। देश में 419 मरीजों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 83 लोगों की हुई है। अब तक 23,289 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान शनिवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 3,805 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 3,168 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 22 मरीजों की मौत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 25 लाख 54 हजार 416 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 20, 303 है। दैनिक संक्रमण दर 0.78 प्रतिशत है।
आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4.87 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 84 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।







