spot_img

दो हिस्ट्रीशीटर भाई अपना नाम लिखी तख्ती गले में लटकाए, कान पकड़े पहुंचे थाना…कहा अब अपराध से तौबा

spot_img
- Advertisement -

उप्र में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम रंग ला रही है और पुलिस का खौफ अपराधियों में नजर आ रहा है। गुरुवार को दोनों हिस्ट्रीशीटर भाई अपना नाम लिखी तख्ती गले में लटकाए शाहपुर थाने पहुंचे। उन्होंने अपराध से तौबा की।

- Advertisement -

मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव निवासी दो हिस्ट्रीशीटर भाई नसीम और नईम लगातार अपराधों को अंजाम देते आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों भाईयों की हिस्ट्रीशीट खोली हुई है। गुरुवार को थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के सामने कान पकड़ कर भविष्य में अपराध न करने की तौबा की।

- Advertisement -

शाहपुर के गांव बसीकलां निवासी हिस्ट्रीशीटर भाई नसीम व नईम गले में अपने नामो की तख्ती डालकर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के सामने पहुंचकर हाथ जोड़ और कान पकड़कर अपराध से तौबा कर ली। इसके बाद कभी भी भविष्य में अपराध नहीं करने की कसम खाई। एसओ ने दोनों हिस्ट्रीशीटर भाईयों से प्रत्येक 15 दिन में थाने में हाजिरी लगाने को कहा।

- Advertisement -

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत आदि जिलों में अनेक अपराधी थाने में आत्मसमर्पण करके अपराध से तौबा कर चुके हैं। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से घबरा कर अपराधी थाने में फिर से अपराध नहीं करने की कसमें खा चुके हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।