spot_img

Bihar Weather: बिहार में अभी ठंड से राहत नहीं, बारिश को लेकर पटना मौसम केंद्र का अलर्ट, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बिहार के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पटना सहित राज्य के कई इलाकों में हो रही बारिश के कारण ठंड के और बढ़ने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, बारिश से भी आज राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भी बारिश हुई हैं। मंगलवार से प्रदेश में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।

- Advertisement -

रविवार की सुबह राजधानी समेत मध्य बिहार के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। बादल छंटने के बाद ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। ठंड से पूरे जनवरी महीने में राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम दिख रही है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। आकाश में बादल छाए हुए हैं। राज्य के मध्य एवं पश्चिमी हिस्से में बारिश हो रही है। सोमवार के अहले सुबह राज्य के पश्चिमी हिस्से में जमकर बारिश हुई।

सबसे ज्यादा अरवल के गड़ही में 28 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, रफीगंज में 20.4, देव में 18.4, नवादा में 18.2, औरंगाबाद में 17.4, जहानाबाद में 16.8, हिसुआ में 16.2, शेरघाटी में 15.6, दिनारा में 14.4 घोसी में 12.8, रजौली में 12.7 एवं डिहरी में 12.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

राजधानी का मौसम दिन भर बदलता रहा। सोमवार की सुबह राजधानी में हल्की बारिश हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के बाद मौसम में काफी सुधार हुआ। दोपहर बाद हल्की धूप निकली तो लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को दे रात न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation