spot_img

सलमान को पसंद नहीं आई दुल्हनिया, पहले घर से निकाला अब मायके में आकर दे दिया तीन तलाक

spot_img
- Advertisement -

हरिद्वार के लक्सर कोतवाली के झींवरहेड़ी गांव में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। गांव की एक महिला ने पुलिस को दी एक तहरीर में बताया कि उसका निकाह तीन साल पहले जैनपुर निवासी सलमान के साथ हुआ था।

- Advertisement -

अब सलमान ने उसे तीन तलाक दे दिया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 3 साल पहले उसका निकाह जैनपुर निवासी सलमान के साथ हुआ था। निकाह से पहले सलमान और उसके परिजनों ने उसे पसंद किया था। पीड़ित ने बताया कि बचपन में मुर्गे के चोंच मार देने से उसकी एक आंख खराब हो गई थी।

- Advertisement -

निकाह के बाद उसकी ननदों और सास ने उसके रंग और खराब आंख को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। शादी में दिए गए सामान को लेकर भी उसे प्रताड़ित किया गया। इस दौरान उसने ऑपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया लेकिन उसकी मौत हो गई।

चिकित्सक ने उसके दोबारा बच्चा नहीं होने की बात कही, जिसके बाद उसका पति और ससुराल वाले उसे और अधिक प्रताड़ित करने लगे। एक साल पहले उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित ने बताया कि इस वक्त वह अपने मायके में रह रही थी। इस बीच उसका पति और ससुराल वाले वहां आए और पति ने पत्नी के सुंदर नहीं होने की बात कह कर तलाक दे दिया।

कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि विवाहिता ने पति, सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।