back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

बिहार में आम नहीं बन सकेगा खास, लीची भी दिखाएगी नखरें, 40% उत्पादन घटने के आसार, पड़ेगी फलों पर महंगाई की मार

spot_img
- Advertisement -

प्रैल माह के शुरूआती दो सप्ताह जिले मे पड़ी अत्यधिक गर्मी और तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने के कारण आम और लीची के फसल पर काफी दुष्प्रभाव पड़ा है। इस दौरान आम और लीची में लगे मंजरों के डंठल सूखने के कारण फलों की तादाद में 40 फीसदी की कमी देखने को मिल रही थी।

- Advertisement -

वही, अप्रैल के तीसरे सप्ताह में दो बार आयी आँधी और ओलावृष्टि ने बचे फलों पर भी भारी कुठाराधात किया है। जिस कारण इस बार चंपारण में आम के साथ लीची के फसल उत्पादन मे भारी गिरावट होने का अनुमान जताया जा रहा है।

- Advertisement -

आम और लीची उत्पादक किसान अजय सहनी ने बताया कि जिस प्रकार आम में मंजर आया था। उससे हम लोगों को उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद थी लेकिन ज्योही मंजर में दाने आने शुरू हुए वैसे ही अत्यधिक गर्मी पड़ने से लगभग 40 फीसदी मंजर में लगे दाने सुखकर झड गये।

- Advertisement -

उन्होने बताया कि इसके लिए बागीचे मे सिंचाई और आवश्यक दवा का छिड़काव किया ही जा रहा था कि पूर्वा हवा के बाद गत एक सप्ताह के दौरान दो बार आंधी और ओलावृष्टि ने तीस फीसदी फलों को और नुकसान पहुंचा गया। किसानों ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पादन घटेगा जिससे आम और लीची इस बार महंगी हो सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ में नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक की संपूर्ण विधि और महत्व

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ 2026 का पावन पर्व प्रकृति और सूर्योपासना का अद्वितीय...

लैपटॉप चार्जर से फोन चार्जिंग: क्या यह आपके डिवाइस के लिए सुरक्षित है?

Phone Charging: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्मार्टफोन हमारी सांसों की तरह अनिवार्य...

Bihar Weather: बिहार में फिर आंधी, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD का आगामी दो दिन, क्या है पूरी चेतावनी?

बिहार वेदर: प्रकृति का मिजाज इन दिनों कुछ बदला-बदला सा है, कभी भीषण गर्मी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें