spot_img

पीएनबी ने भी रेपो आधारित ब्याज दर 0.40 फीसदी बढ़ाई

spot_img
- Advertisement -

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भी ब्याज दर में इजाफा किया है। पीएनबी ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दर (एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट) में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ पीएनबी से होम, ऑटो और पर्सनल लोन सहित सभी तरह का कर्ज लेना अब महंगा हो गया है।

- Advertisement -

पंजाब नेशनल बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रेपो आधारित ब्याज दर (आरएलएलआर) में 0.40 फीसदी का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद बैंक का आरएलएलआर 6.50 फीसदी से बढ़ाकर 6.90 फीसदी हो गया है। पीएनबी के नए ग्राहकों के लिए संशोधित आरएलएलआर 7 मई, 2022 से लागू हो गया है, जबकि मौजूदा ग्राहकों के लिए यह एक जून, 2022 से प्रभावी होगी।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने एक अक्टूबर, 2019 से फ्लोटिंग रेट वाले सभी पर्सनल और रिटेल लोन को एक एक्सटर्नल बेंचमार्क से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था। यही वजह है कि रिजर्व बैंक के रेपो रेट में इजाफे के बाद आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया ने भी रेपो आधारित ब्याज दर में बढ़ोतरी की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।