मई,10,2024
spot_img

घर के बाहर महिला से दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या के बाद लाश को पेड़ के नीचे फेंका

spot_img
spot_img
spot_img

ररिया के रामपुर मोहनपुर गांव में 12 साल पहले शादी हुई एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव उनके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक पेड़ के नीचे मिला है। परिजन का आरोप है कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर नगर थाना पुलिस पहुंची है।

घर के बाहर महिला से दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या के बाद लाश को पेड़ के नीचे फेंका
घर के बाहर महिला से दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या के बाद लाश को पेड़ के नीचे फेंका

सुबह में पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में शव को देखने के बाद परिजन और पुलिस को इसकी जानकारी ग्रामीणों ने दी। महिला का मोबाइल घर से गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के परिजनों का आक्रोश भी झेलना पड़ा,दरअसल मृतका के परिजन स्क्वायड डॉग मंगाये जाने की मांग कर रहे थे।

थानाध्यक्ष कुमार अभिनव की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। मृतका प्रेमलता देवी के ससुर और पति दूसरे प्रदेशों में राजमिस्त्री का काम करते हैं और घर में महिला अपने दो बेटी और एक बेटा के साथ रहती थी।घर के बाहर महिला से दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या के बाद लाश को पेड़ के नीचे फेंका

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Babubarahi News| बाबूबरही फाइनेंस के CRO Santosh Mandal का कहीं पता नहीं, कलेक्शन के लिए निकले, लावारिस हालत में मिली बाइक

घटना के संदर्भ में मृतका की मां यशोदा देवी और उसके मामा अशोक कुमार मंडल ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे के करीब उन्हें प्रेमलता देवी का हत्या का फेंका हुआ शव मिलने की सूचना मिली।

मृतका का मायके फारबिसगंज प्रखण्ड का समौल है,जहां उनके परिजन पहुंचे। शव पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में था। गला और जबड़े के पास नाखून के निशान हैं और परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए हत्या कर शव को पेड़ के पास रख देने की बात कही। दुष्कर्म की भी दबी जुबांन में आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan के छात्रों का संदेश...मेरे प्यारे मम्मी-पापा, 13 मई को वोट डालने जरूर जाना

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें