back to top
10 नवम्बर, 2024
spot_img

Jama Masjid की सीढ़ियों में दबी हैं मूर्तियां, देवकीनंदन ने दायर की याचिका, कहा-सीढ़ियों की हो खोदाई, निकाली जाएं दबी मूर्तियां

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के आगरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संरक्षित सेवा ट्रस्ट के संरक्षक एवं कथा व्यास देवकीनंदन महाराज ने आगरा के न्यायालय में वाद दायर करके मथुरा के केशवदेव मंदिर की मूर्तियों को आगरा की शाही जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबा बताते हुए इन्हें निकलवाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार,श्रीकृष्ण जन्मभूमि संरक्षित सेवा ट्रस्ट के संरक्षक एवं कथा व्यास देवकीनंदन महाराज ने आगरा के न्यायालय में वाद दायर करके मथुरा के केशव देव मंदिर की मूर्तियों को आगरा की शाही जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबा बताते हुए इन्हें निकलवाने की मांग की है।
इससे पहले देवकीनंदन ठाकुर ने दावा किया था कि साल 1670 में मुगल आक्रांता औरंगजेब ने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर प्राचीन ठाकुर केशव देव मंदिर को तुड़वा दिया था, इसके बाद उस स्थान पर मस्जिद बना दी गई थी।

इसके साथ ही देवकीनंदन ने यह भी कहा था कि औरंगजेब ने केशव देव मंदिर की मूर्तियां आगरा में स्थित जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबवा दीं थी।

देवकीनंदन ठाकुर ने इससे पहले आगरा में अपने समर्थकों के बीच कहा कि भाईचारे का हमें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। अब कानूनी लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि हमने मुस्लिम समाज और जामा मस्जिद प्रशासन को सीढ़ियां खोदकर भाईचारा निभाने के लिए वक्त दिया था, लेकिन उनकी ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। देवकीनंदन का दावा है कि जामा मस्जिद के नीचे श्री कृष्ण की मूर्तियां दबीं हैं और वहां से गुजरने वाले लोग इन मूर्तियों को रौंद रहे हैं।

उनका कहना है कि सीढ़ियों की खुदाई करवाकर इन मूर्तियों को निकाला जाए। अदालत ने इस्लामियां लोकल एजेंसी, यूपी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ सहित सभी पक्षों को नोटिस देकर 31 मई तक जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर का दावा है कि आगरा की जामा मस्जिद में जो सीढ़ियां बनी हैं, उनके नीचे भगवान केशवदेव मंदिर की मूर्तियां हैं। उन्होंने इतिहास की पुस्तकों का हवाला देकर बताया कि वर्ष 1670 में मुगल शासक औरंगजेब ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशव देव मंदिर को तोड़कर उस स्थान पर मस्जिद बनवा दी थीं।

मूर्तियां आगरा स्थित जहांआरा बेगम मस्जिद (छोटी मस्जिद) की सीढ़ियों के नीचे दबा दिया। मुस्लिम लोग इन सीढ़ियों पर चढ़कर मस्जिद में जाते हैं। पवित्र मूर्तियां आज भी उनके पैरों के नीचे रौंदी जा रही हैं।

उनका कहना है कि सीढ़ियों की खुदाई करवाकर इन मूर्तियों को निकाला जाए। अदालत ने इस्लामियां लोकल एजेंसी, यूपी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ सहित सभी पक्षों को नोटिस देकर 31 मई तक जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

कमला नगर में देवकीनंदन महाराज ने बताया कि उन्होंने 11 मई को ट्रस्ट की ओर से न्यायालय सिविल जज (प्रवर खण्ड), आगरा के समक्ष वाद संख्या 518/23 दायर किया था। इसमें न्यायालय से आगरा स्थित मस्जिद (जहांआरा बेगम मस्जिद) की सीढ़ियों में दबाई गई भगवान केशवदेव के विग्रहों को वापस दिलवाने की प्रार्थना की है।

बताया कि इसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने सचिव, इंतजामिया कमेटी शाही मस्जिद आगरा फोर्ट, छोटी मस्जिद, दीवान ए खास जहांआरा बेगम मस्जिद आगरा फोर्ट, अध्यक्ष यूपी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ एवं सचिव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान को नोटिस भेजे हैं। सभी को 31 मई, 2023 तक अपना पक्ष रखना है।

कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर का दावा है कि आगरा की जामा मस्जिद में जो सीढि़यां बनी हैं, उनके नीचे भगवान केशवदेव मंदिर की मूर्तियां हैं।

उन्होंने इतिहास की पुस्तकों का हवाला देकर बताया कि वर्ष 1670 में मुगल शासक औरंगजेब ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशव देव मंदिर को तोड़ कर उस स्थान पर मस्जिद बनवा दी थी।

मूर्तियां आगरा स्थित जहांआरा बेगम मस्जिद (छोटी मस्जिद) की सीढ़ियों के नीचे दबा दिया। मुस्लिम लोग इन सीढ़ियों पर चढ़कर मस्जिद में जाते हैं। पवित्र मूर्तियां आज भी उनके पैरों के नीचे रौंदी जा रही हैं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में धान काटने से मजदूरों का तौबा, कहा ठहरे हुए पानी और कीचड़ में कटाई, हम से ना हो पाएगा

जाले | जाले प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खेतों में इस समय पानी भरा हुआ...

Darbhanga में सैनिक की पुस्तैनी जमीन पर फसाद, अपने ही निकले बेगाने

जाले | जाले प्रखंड के रेवढ़ा गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों...

Darbhanga के बेनीपुर में सलाखों तक पहुंची कानून की अलख , बंदियों ने जाना अपना हक

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर...

Darbhanga में डायन डायन का खेल, पीट गई 3 बच्चों की मां

जाले | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 भटपोखरा में एक तीन बच्चों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें