spot_img

Hemant Soren | Jharkhand News | Champai Soren |… तो 5 फरवरी को विधानसभा पहुंचेंगे झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

spot_img
- Advertisement -

Hemant Soren | Jharkhand News | Champai Soren |… तो 5 फरवरी को विधानसभा पहुंचेंगे झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन। झारखंड की नई चंपई सोरेन की सरकार के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर है, जहां हेमंत सोरेन आ रहे हैं। चंपई सोरेन के नेतृत्व में सरकार का गठन हो चुका है। ऐसे में, हेमंत का विधानसभा पहुंचना कई मायनें में खास रहेगा।

- Advertisement -

Hemant Soren | Jharkhand News | Champai Soren | विधानसभा में सरकार का टेस्ट यानि फ्लोर टेस्ट होना शेष है

जानकारी के अनुसार, चंपई सोरेन के साथ आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली है। लेकिन विधानसभा में सरकार का टेस्ट यानि फ्लोर टेस्ट होना शेष है। चंपई सरकार अपने एक-एक वोट को सुरक्षित रखने में जुटी है। विधायकों को टूट से बचाने के लिए उन्हें हैदराबाद भेजा गया। दूसरी ओर कोर्ट से एक राहत की खबर चंपई सरकार के फ्लोर टेस्ट को लेकर आई है।

- Advertisement -

Hemant Soren | Jharkhand News | Champai Soren | हालांकि, ईडी विरोध किया लेकिन कोर्ट ने अनुमति दी है

दरअसल, कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान वोटिंग में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी है। हालांकि, ईडी ने इस याचिका का विरोध किया था। लेकिन कोर्ट ने अनुमति प्रदान कर दी है।

- Advertisement -

Hemant Soren | Jharkhand News | Champai Soren | ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद…

जानकारी के अनुसार,ईडी कोर्ट ने राज्य की चम्पाई सरकार के पांच फरवरी के विश्वास मत (फ्लोर टेस्ट) के दौरान हेमंत सोरेन को विधानसभा में उपस्थित होने की अनुमति ईडी कोर्ट ने दे दी है। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद हेमंत सोरेन को विश्वास मत के दौरान सुबह 11:00 बजे विधानसभा में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Hemant Soren | Jharkhand News | Champai Soren |राज्यपाल ने पांच फरवरी को सुबह 11:00 बजे चम्पाई सोरेन सरकार के विश्वास मत के लिए समय निर्धारित किया है

महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने हेमंत सोरेन की ओर से पक्ष रखा। बहस के दौरान अदालत को बताया गया कि राज्यपाल ने पांच फरवरी को सुबह 11:00 बजे चम्पाई सोरेन सरकार के विश्वास मत के लिए समय निर्धारित किया है।

Hemant Soren | Jharkhand News | Champai Soren | हेमंत सोरेन अभी ईडी की न्यायिक हिरासत में हैं, इसलिए…

हेमंत सोरेन अभी ईडी की न्यायिक हिरासत में हैं, इसलिए उन्हें विधानसभा सत्र में विश्वास मत के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी जाये। अदालत ने दोनों पक्ष को सुनने के बाद हेमंत सोरेन को विधानसभा में विश्वास मत के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दे दी है।

Hemant Soren | Jharkhand News | Champai Soren | हेमंत सोरेन पांच दिनों के ईडी के रिमांड पर हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार से हेमंत सोरेन पांच दिनों के ईडी के रिमांड पर हैं। इससे पूर्व ईडी ने 31 जनवरी को देर रात जमीन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक फरवरी को कोर्ट में पेश किया था। दो फरवरी को अदालत ने पांच दिन की पूछताछ के लिए ईडी को इजाजत दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Sadak News: पटना की सड़कों पर धड़ल्ले से खुदाई, मॉनसून में बढ़ेगा जलजमाव का खतरा! अब होगा तेज एक्शन?

Patna Sadak News: मॉनसून की रोक के बावजूद पटना की सड़कों पर खुदाई जारी है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा और ट्रैफिक बाधित हो रहा है। डीएम ने इस पर संज्ञान लेने की बात#PatnaNews,#RoadExcavation,#BiharInfrastructure

Patna Crime News: पटना में पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाने वाले का इनकाउंटर ! जांबाज जवानों ने किया कुख्यात अपराधी को ढेर

पटना के मसौढ़ी में अपहृत युवक को बचाने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी मोहम्मद हैदर ढेर हो गया। पुलिस ने युवक को#PatnaCrime,#BiharPolice,#PoliceEncounter

Kaimur Election News: कैमूर में पैक्स चुनाव पर बड़ा एक्शन: बीडीओ को हटाया, जानें क्या है गड़बड़ी का पूरा मामला?

कैमूर के रामपुर प्रखंड में अमांव पैक्स चुनाव में अनियमितता के आरोपों के बाद बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बीडीओ को हटाकर सीओ को नई जिम्#KaimurNews,#BiharElection,#ElectionIrregularity

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी का बड़ा कदम: पेपर लीक और बेरोजगारी पर युवाओं की आवाज बनेंगे!17 जून से छात्र सम्मेलनों की बड़ी श्रृंखला

राहुल गांधी पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बेरोजगारी पर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 17 जून से छात्र सम्मेलन#RahulGandhi,#PaperLeak,#CongressCampaign