spot_img

West Bengal पंचायत चुनाव में बमबाजी, गोलीबारी, हिंसा, हत्या, 9 की मौत

spot_img
- Advertisement -

भारी हिंसा (Violence in West Bengal) के बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पंचायत चुनाव (Panchayat Election)  जारी है। पश्चिम बंगाल में आज 22 जिला परिषदों में लगभग 928 सीटों, 9730 पंचायत समितियों और 63,229 ग्राम पंचायत सीटों के लिए लगभग 5.67 करोड़ लोग वोट डाल रहे हैं। वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी। इसे 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के लिए आज मतदान हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर हिंसा जारी है। चुनाव के दौरान हिंसा (Violence in West Bengal) में कम से कम नौ लोग की मौत हो गई है। वहीं, संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।

- Advertisement -

हिंसा के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। दोनों खूनी शनिवार के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में चुनावी हिंसा में पांच जिलों में नौ लोगों के मरने की खबर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के खूंखार अपराधी लल्लन सिंह का यूपी में 'गेम ओवर', 7 हत्याएं कर मचाया था आतंक, पुलिस ने किया ढेर!

मरने वालों में पांच टीएमसी कार्यकर्ता, एक कांग्रेस कार्यकर्ता, एक सीपीआई एम कार्यकर्ता, एक भाजपा उम्मीदवार का पोलिंग एजेंट और एक निर्दलीय उम्मीदवार का पोलिंग एजेंट शामिल है। 9 जून से अब तक हिंसक घटनाओं में मरने वालों की संख्या 27 हो चुकी है।

पूरे राज्य में जगह-जगह हिंसा, आगजनी, पथराव की खबरें आ रही हैं। राज्य में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती के बावजूद जमकर हिंसा हो रही है। कई जगह लोगों स्थानीय लोगों ने बूथ कैप्चर करने का आरोप लगाते हुए इलेक्शन का बॉयकॉट कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर: अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां, क्या आपने देखी पूरी लिस्ट

कूचबिहार जिले के फलीमारी ग्राम पंचायत में भाजपा के पोलिंग एजेंट माधब विश्वास की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि जब विश्वास ने मतदान केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश की तो उन्हें टीएमसी समर्थकों ने रोका। मामला बढ़ने पर उन्होंने उनकी हत्या कर दी। हालांकि TMC ने आरोपों से इनकार किया।

पुलिस ने कहा कि उत्तरी 24 परगना जिले के कदंबगाची इलाके में एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक की रात भर पिटाई के बाद मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के मंत्री शशि पांजा ने दावा किया कि TMC कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। केंद्रीय बलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल नागरिकों की रक्षा करने में विफल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga की रीना: जाले में जमीन के लिए हैवानियत: चापाकल पर पानी भर रही महिला को पीटा, घर से 2 लाख और 2 भर...

Jale Crime News: बिहार के जाले नगर परिषद क्षेत्र में जमीन और पानी विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने पीड़िता के घर से 2 लाख रुपये नकद और 2 भर सोने के ग#JaleCrime,#BiharNews,#LandDispute

हैं तैयार हम : मुहर्रम पर दरभंगा DM-SSP का बड़ा फैसला! DJ बैन, अफवाह फैलाई तो सीधे जेल, जानें क्या है तैयारी

Bihar Muharram: दरभंगा में मुहर्रम पर्व को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और डीजे के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रश#BiharMuharram,#DarbhangaNews,#MuharramSafety

Darbhanga संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, तुरंत देखें नई तारीखें!

Darbhanga Sanskrit University Exam: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री और आचार्य परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। छात्र 25 से 30 जून 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर स#DarbhangaNews,#SanskritUniversity,#ExamForms

दरभंगा के जाले- सिंहवाड़ा घुप्प अंधेरा: मौसम ने बदली करवट! बारिश से मिली राहत, पर बिजली गुल; जानें क्यों ठप हुई सप्लाई?

Bihar Weather: जाले प्रखंड में रविवार देर शाम तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, एहतियातन पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई#BiharWeather,#JaleNews,#PowerCut