spot_img

Mamata Banerjee का चैलेंज…मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दूंगी, मगर…?

spot_img
- Advertisement -

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के एक आरोप के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इस्तीफा देने तक की बात कह दी है।

- Advertisement -

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अगर ये बात साबित हो जाती है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा चले जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को उन्होंने फोन किया था, तो वो अपना इस्तीफा दे देंगी।

- Advertisement -

वहीं, ममता बनर्जी ने कहा कि वो अमित शाह के इस्तीफे की मांग करती हैं, जिन्होंने ये दावा किया है कि अगर साल 2024 के आम चुनावों में बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 35 से ज्यादा सीट मिलती हैं तो ममता बनर्जी की सरकार 2025 के बाद नहीं रहेगी।

- Advertisement -

सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वो 2024 के लोकसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि क्या वे चुनाव में धांधली करने के लिए सीबीआई, ईडी, सीआरपीएफ, बीएसएफ और अन्य एजेंसियों का प्रयोग करेंगे? हमें तो ये भी नहीं पता है कि ईवीएम के साथ क्या किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं संवैधानिक पद का दुरुपयोग करने और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने का प्रयास करके हमारे देश के संघीय ढांचे को तोड़ने के लिए शाह के इस्तीफे की मांग करती हूं।

ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी का नाम ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस बना रहेगा। दरअसल, शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि जब टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा निर्वाचन आयोग ने खत्म कर दिया था तब ममता बनर्जी ने अमित शाह को फोन किया था।

और, उनसे इस फैसले को रद कराने का आग्रह किया था। इस पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सभी पार्टियों की राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा दस साल बाद करने का नियम था।

इसके हिसाब से अगली समीक्षा 2026 में होनी थी, लेकिन उन्होंने 2019 में ही ऐसा कर दिया। मेरी पार्टी का नाम ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ ही रहेगा।

अगर बीजेपी को कोई दिक्कत है तो वो लोग निर्वाचन आयोग से संपर्क कर सकते हैं, लेकिन हम आम लोगों से संपर्क करेंगे। जान लें कि निर्वाचन आयोग ने पिछले हफ्ते ही ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, शरद पवार की एनसीपी और सीपीआई का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मुहर्रम पर बड़ा फैसला: बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, डीजे-भड़काऊ गाने बैन, जानें मुख्य सचिव प्रत्यय, DGP विनय ने बताया -क्या हैं नए...

Bihar Muharram: मुहर्रम 2026 से पहले बिहार सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बिना लाइसेंस जुलूस, डीजे और भड़काऊ गानों पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य सचिव और डीजीपी ने सभी DM-S#BiharMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ‘एक्शन मोड’: 6 अधिकारी नपे, 1 निलंबित; Bihar Education में हड़कंप!

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में 6 अधिकारियों पर अन#BiharEducationMinister,#MithileshTiwari,#BiharNews

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिहार में स्कूलों का टाइम बदला! भीषण गर्मी में बच्चों को मिली बड़ी राहत, जानें नया समय

Bihar School Timings: बिहार में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे, जिससे छात्रो#BiharNews,#BiharSchoolTimings,#HeatwaveAlert

बिहार में पानी को मिलेंगी ज़िंदगानी: बड़ी समस्या होगी खत्म! CM सम्राट ने उठाया ऐतिहासिक कदम, नया कानून ला रही सरकार

Bihar Groundwater Policy: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में भूजल संरक्षण के लिए एक व्यापक नीति और 'बिहार भूजल (प्रबंधन और विनियमन) अधिनियम, 2026' को जल्द लागू करने का निर्दे#BiharWaterPolicy,#SamratChoudhary,#GroundwaterAct