spot_img

कुदरत का बरपा कहर! आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, अभी रूलाएगा Weather

spot_img
- Advertisement -

पश्चिम बंगाल में गुरुवार रात तेज आंधी के साथ भारी बारिश और वज्रपात से 14 लोगों की मौत हो गई। राज्य के पांच अलग-अलग जिलों में लोगों की मौत हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यहां बीती रात कई जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ तेज बारिश हुई। ऐसे में पांच जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गयी।

- Advertisement -

इस दौरान तेज हवाएं भी चली हैं। हालांकि कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, पूरब बर्धमान और मुर्शिदाबाद सहित दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में सबसे अधिक बारिश हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आपके Darbhanga में बन रहा बिजली घर! लेकिन... क्या कभी पूरा होगा काम? 2025 का लक्ष्य, जून 2026 में शुरुआत, आखिर क्यों हुई इतनी देरी?

वहीं अलीपुर में 79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पढ़िए पूरी खबर

पूर्वी बर्धमान में चार, मुर्शिदाबाद में दो, उत्तर-24 परगना में दो लोगों पश्चिम मिदनापुर में तीन और हावड़ा ग्रामीण में तीन लोग लोगों की जान चली गयी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले ज्यादातर किसान हैं। सभी खेतों में काम करने के दौरान इसकी चपेट में आ गये।

यह भी पढ़ें:  बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब फर्जी दाखिल-खारिज बंद, जानिए नया निर्देश

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पूर्व बर्दवान जिले में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना में दो-दो लोगों की जान गई है।

वहीं, पश्चिम मेदिनीपुर और हावड़ा ग्रामीण जिलों में छह लोगों की जान चली गई। मरने वाले लोगों में ज्यादातर किसान थे और आंधी-तूफान के समय घर से बाहर थे, जिसकी वजह से इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें:  बिहार में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर: अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां, क्या आपने देखी पूरी लिस्ट

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार शाम से ही राजधानी कोलकाता के साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, मुर्शिदाबाद सहित दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हुई थी। इसके साथ ही बिजली भी कड़क रही थी।

अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार शाम 4:00 बजे से ही बारिश और आंधी तूफान की शुरुआत हो गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga की रीना: जाले में जमीन के लिए हैवानियत: चापाकल पर पानी भर रही महिला को पीटा, घर से 2 लाख और 2 भर...

Jale Crime News: बिहार के जाले नगर परिषद क्षेत्र में जमीन और पानी विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने पीड़िता के घर से 2 लाख रुपये नकद और 2 भर सोने के ग#JaleCrime,#BiharNews,#LandDispute

हैं तैयार हम : मुहर्रम पर दरभंगा DM-SSP का बड़ा फैसला! DJ बैन, अफवाह फैलाई तो सीधे जेल, जानें क्या है तैयारी

Bihar Muharram: दरभंगा में मुहर्रम पर्व को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और डीजे के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रश#BiharMuharram,#DarbhangaNews,#MuharramSafety

Darbhanga संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, तुरंत देखें नई तारीखें!

Darbhanga Sanskrit University Exam: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री और आचार्य परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। छात्र 25 से 30 जून 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर स#DarbhangaNews,#SanskritUniversity,#ExamForms

दरभंगा के जाले- सिंहवाड़ा घुप्प अंधेरा: मौसम ने बदली करवट! बारिश से मिली राहत, पर बिजली गुल; जानें क्यों ठप हुई सप्लाई?

Bihar Weather: जाले प्रखंड में रविवार देर शाम तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, एहतियातन पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई#BiharWeather,#JaleNews,#PowerCut