spot_img

पटना में सुबह-सुबह अपराधियों का तांडव… आभूषण व्यवसायी से 1 करोड़ से अधिक के सोना समेत ढ़ाई लाख कैश की लूट

spot_img
- Advertisement -

पटना में सुबह-सुबह अपराधियों का तांडव हुआ है। अपराधियों ने करीब नौ से दस के बीच एक करोड़ से अधिक के सोना समेत ढ़ाई लाख कैश की लूट कर फरार हो गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के कॉलेजों में ताला! CM साइंस कॉलेज में ठप्प कामकाज, 17 मांगों पर अड़े कर्मचारी- कार्य का बहिष्कार

 

 

 

 

मामला, बिहटा के कन्हौली बाजार का है। यहां के एक ज्वेलरी दुकान कन्‍हौली बाजार निवासी जितेंद्र गुप्‍ता की गुप्‍ता ज्‍वेलर्स में अपराधियों ने धावा बोलकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना के विरोध में  लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। सड़क पर आगजनी कर सभी विरोध जता रहे हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार, पटना से सटे बिहटा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसायी को निशाना  बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सऊदी अरब में पति खोने वाली महिला को DM Kaushal ने सौंपी ₹1.48 लाख की मदद, दरभंगा में परिवार को मिली राहत

 

 

मामला, बिहटा के कन्हौली बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान का है जहां हथियार के बल पर अपराधियों ने दो किलो सोना लूटकर फरार हो गए। साथ में ढाई लाख कैश भी ले गए हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करते हुए जमकर हंगामा किया है। सड़क पर आगजनी कर नारेबाजी कर रहे हैं।

 

 

लूटे गए सोने की कीमत एक करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है। यह घटना सुबह के 9.30 से 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। इसी दौरान जितेंद्र गुप्‍ता दुकान खोलने पहुंचे थे। जैसे ही उन्‍होंने दुकान खोलने का प्रयास किया। वहां घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्‍टल सटाकर उनके पास से थैला लूट लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Electricity Theft बिजली चोरी महंगी पड़ी! मीटर बाइपास और जल गई बल्ब, दरभंगा में उपभोक्ता पर FIR, अब भरना होगा हजारों का जुर्माना

 

उन्‍होंने विरोध किया तो उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी। लोगों की भीड़ भी जुट गई लेकिन अपराधियों के हाथों में पिस्‍टल देख किसी की आगे बढ़ने की हिम्‍मत नहीं हुई। इस बीच अपराधी आराम से फरार हो गए।

 

 

घटना से व्‍यवसायी समेत आसपास के लोग इतने आक्रोशित हो गए कि पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दुकान के सामने ही बिहटा-नेउरा मुख्‍य मार्ग को जाम कर दिया। टायर जलाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची बिहटा और नेउरा पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी करते हुए छापेमारी तेज कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics

दरभंगा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत -लव मैरिज के 5 महीने बाद ही ‘मौत’! बहन से बात के कुछ घंटे बाद मिली काजल...

Darbhanga Dowry Murder: दरभंगा में प्रेम विवाह के पांच महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस न#DarbhangaNews,#DowryMurder,#BiharCrime

सावन अभी दूर, पर पटना में ‘बोल बम’ की गूंज: क्यों महावीर मंदिर में उमड़ पड़े कांवड़िए?

Patna News: पटना में सावन शुरू होने से पहले ही महावीर मंदिर में 'बोल बम' के जयकारे गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर#PatnaNews,#Sawan2024,#MahavirMandir

मधुबनी में पिस्टल दिखाकर 2 लाख लूटे, पिस्टल लहराते अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, एक को पकड़ा, दूसरा फरार!

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी में एसबीआई सीएसपी केंद्र से दिनदहाड़े 2 लाख रुपये की लूट से हड़कंप मच गया। अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने एक ब#BiharCrime,#MadhubaniLoot,#CSPRobbery