spot_img

बिहार के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में 2 लाख पदों पर जल्द होगी बहाली,

spot_img
- Advertisement -

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की ख्वाहिश रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त सवा दो लाख से अधिक पदों पर जल्द बहाली होगी। इसके लिए प्रस्तावित नयी नियमावली को सामान्य प्रशासन और नगर विकास विभाग ने हरी झंडी दे दी है।

- Advertisement -

फिलहाल विभागीय अफसर दिन में कई बार नियमावली पर चर्चा कर रहे हैं। कारण, नियमावली पर वित्त और विधि सहित कुल तीन विभागों की अनुमति बाकी रह गयी है। उम्मीद जतायी जा रही है कि इस हफ्ते हर हाल में इन विभागों की अनुमति मिल जायेगी।

- Advertisement -

उम्मीद जतायी जा रही है कि अगली बार जब भी कैबिनेट की बैठक होगी, विधिवत नियमावली को मंजूरी मिल जायेगी। इसके बाद परीक्षा का विज्ञापन जारी कर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे जायेंंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के हनुमाननगर में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक संख्या-3 का श्री गणेश, पढ़िए -खुले केंद्रीय विद्यालय का PM मोदी से कनेक्शन! अब 1 जुलाई से बच्चों की पढ़ाई होगी शुरू

दरअसल विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती अनुमति से पहले विभागों की तरफ से पूछे जा रहे सवालों के उत्तर तैयार रखना है। फिलहाल विभाग चाहता है कि इसी माह हर हाल में नियमावली को कैबिनेट से पास करा लिया जाये।

जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने हाल ही में कहा है कि अगली कैबिनेट में शिक्षक नियोजन नियमावली को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। विभागीय सक्रियता से ऐसा लग भी रहा है। सोमवार को हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव के अलावा प्राथमिक और माध्यमिक निदेशकों के अलावा समिति के सदस्य भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

शिक्षक नियमावली को कैबिनेट में लाने से पहले यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। शिक्षा विभाग विभिन्न विभागों से पूछे जा रहे सवालों का उत्तर तैयार कर रहा है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समिति ने इस पर विचार मंथन किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct

अररिया में पुलिस का ‘ऑपरेशन 30 मिनट’: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पल्सर बरामद!

Araria News: अररिया में बथनाहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शानदार कार्रवाई की है। हटिया चौक से चोरी हुई पल्सर बाइक आधे घंटे में बरामद हुई, चोर भी गिरफ्तार।#ArariaNews,#BiharPoliceAction,#MotorcycleTheft