back to top
10 नवम्बर, 2024
spot_img

ईंट-भट्ठे में लेवी की मांग, 5 ट्रैक्टरों आगजनी, मजदूरों को बंधक बनाने वाले प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, नक्सली पर्चा, मोबाइल, बाइक बरामद

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

झारखंड के पलामू से बड़ी खबर है। यहां पुलिस ने ईंट-भट्ठा में ट्रैक्टर आगजनी करने के मामले में TSPC संगठन के  पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता पाई है। साथ ही पुलिस ने नक्सली पर्चा, मोबाइल और बाइक जब्त करते हुए गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ तेज कर दी है।

इससे पहले बीस मार्च को नक्सलियों के खिलाफ झारखंड की लातेहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। जब नक्सली संगठन TSPC के सबजोनल कमांडर दशरथ उरांव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके खिलाफ 59 केस दर्ज हैं। इस पर पांच लाख का इनाम घोषित है। आईजी राजकुमार लकड़ा और एसपी अंजनी अंजन के समक्ष इसने सरेंडर किया। लातेहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है। पढ़िए आज क्या हुआ…पूरी खबर

पुलिस ने ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर में आग लगाने के मामले में शनिवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में बसंत भुइंया,रंजय,बीरेंद्र,छोटू दास और सुधीर शामिल है। नक्सली पर्चा, मोबाइल और बाइक बरामद किया गया है। पिछले दिनों नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी में घटना हुई थी।

जानकारी के अनुसार,गिरफ्तार नक्सलियों के पास से TSPC का 16 नक्सली पर्चा, घटना में प्रयुक्त बाइक, एंड्राइड मोबाइल और एक की-पैड मोबाइल बरामद किये हैं। गिरफ्तार नक्सलियों को जेल दिया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों ने ही 21 मार्च को नावाबाजार थाना के कंडा घाटी में स्थित एसकेएम ईंट-भट्ठे में खड़े पांच वाहनों को आग के हवाले किया था।

21 मार्च रात 11 बजे 30-40 हथियारबंद उग्रवादी सत्यानंद मेहता के ईंट-भट्ठे में लेवी की मांग को लेकर पहुंचे थे। उग्रवादियों ने सबसे पहले मुंशी और ईंट भट्ठे में कार्यरत मजदूरों को बंधक बनाया था। फिर वहां खड़े पांच ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया था। इसमें तीन ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया था। आग लगाने के बाद नक्सलियों ने मुंशी से कहा था कि मालिक को भेंट करने के लिए कह देना, हमलोग फिर आएंगे।

एएसपी ऋषभ गर्ग, SDPOसुरजीत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार नक्सलियों ने 21 मार्च को नावाबाजार थाना के कंडा घाटी में स्थित एसकेएम ईंट-भट्ठे में खड़े पांच वाहनों को आग के हवाले किया था। पलामू पुलिस के अधिकारी गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रहे हैं।

इस घटना के बाद पलामू पुलिस पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चला रही थी। इसी सर्च अभियान में जिला पुलिस को सफलता मिली है और टीएसपीसी के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पलामू पुलिस ने नावाबाजार, पाटन, नावाजयपुर, मनातू, छतरपुर के सीमावर्ती इलाकों में सर्च अभियान चलाया और सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों ने पलामू पुलिस के अधिकारी को कई अहम जानकारी दी है, जिसके बाद पुलिस के टॉप अधिकारी सर्च अभियान चला रहे हैं। गिरफ्तार नक्सलियों ने टीएसपीसी के समर्थक उसके ठिकाने समेत कई बिंदुओं पर पुलिस को जानकारी दी है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में धान काटने से मजदूरों का तौबा, कहा ठहरे हुए पानी और कीचड़ में कटाई, हम से ना हो पाएगा

जाले | जाले प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खेतों में इस समय पानी भरा हुआ...

Darbhanga में सैनिक की पुस्तैनी जमीन पर फसाद, अपने ही निकले बेगाने

जाले | जाले प्रखंड के रेवढ़ा गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों...

Darbhanga के बेनीपुर में सलाखों तक पहुंची कानून की अलख , बंदियों ने जाना अपना हक

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर...

Darbhanga में डायन डायन का खेल, पीट गई 3 बच्चों की मां

जाले | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 भटपोखरा में एक तीन बच्चों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें