spot_img

देवघर में बाबा के दर्शन और पेड़ा…मगर इस बार थी नकली पेड़े बेचने की तैयारी, पहुंच गई फूड सेफ्टी टीम, फिर?

spot_img
- Advertisement -
श्रावणी मेला 2023 में एक करोड़ शिवभक्तों के देवघर पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में देवघर जाएं और पैरा ना खाएं और घर भी ना लाएं ये कैसे संभव हो भला मगर सावधान वहां दो पेड़ा दुकानें अभी अभी बंद कराईं गईं है। कारण, दोनों बगैर लाइसेंस का संचालित हो रहा था।

श्रावणी मेला के दौरान देवघर में पेड़ा की गुणवत्ता को लेकर घोरमारा में दुकानों की औचक जांच की गई। वहां बगैर लाइसेंस चल रही दो दुकानों को बंद करा दिया गया। श्रावणी मेला 2023 के दौरान देवघर में पेड़ा की गुणवत्ता को लेकर अभिहित अधिकारी व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने घोरामारा स्थित विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

- Advertisement -

इस दौरान अभिहित अधिकारी सह एसीएमओ डॉ. सीके शाही, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार व धनेश्वर प्रसाद हेंब्रम की संयुक्त टीम ने प्रतिष्ठानों के खाद्य अनुज्ञप्ति की जांच की। पेड़ा नगरी के रूप में प्रसिद्ध घोरमारा में बड़ी संख्या में अस्थायी पेड़ा दुकान खुल जाता है। इन दुकानों के पास ना तो निबंधन होता है और ना ही पेड़ा की गुणवत्ता का ख्याल रखा जाता है।इस दौरान घोरमारा स्थित कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान टीम ने चंदन पेड़ा भंडार व मेसर्स ललित पेड़ा भंडार का संचालन फूड लाइसेंस के समय सीमा समाप्त होने के बाद भी करते हुए पाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

अभिहित अधिकारी के निर्देश पर तुरंत दोनों दुकानों को बंद कराया दिया गया। दोनों दुकान संचालकों को फुड लाइसेंस का नवीकरण कराने के बाद ही दुकान खोलने की हिदायत दी गई। दुकान संचालकों को ऑनलाइन माध्यम से लाइसेंस नवीकरण कराने को कहा। साथ ही मेसर्स सुखाड़ी मंडल एंड संस प्रतिष्ठान से जांच के लिए पेड़ा का सैंपल लिया गया। टीम ने इस दौरान कुल चार सैंपल कलेक्ट किए, जिसे जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला रांची भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

Muzaffarpur electricity theft: मुजफ्फरपुर के बंदरा में चोरों ने 126 बिजली पोलों से तार काटकर किसानों की सिंचाई ठप कर दी है. बिजली विभाग को 9 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीणों में#MuzaffarpurNews,#ElectricityTheft,#BiharFarmers

भागलपुर में बड़ा फैसला! DM और प्रभारी सचिव ने सीधे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, अब विकास को मिलेगी रफ्तार

Bihar Panchayat Vikas Diwas: भागलपुर के सबौर प्रखंड में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन हुआ। इसमें प्रभारी सचिव दीपक आनंद और DM अलंकृता पांडे ने विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस#BiharNews,#BhagalpurUpdate,#PanchayatVikas