spot_img

फोन करके घर से बुलाया दोस्त, मिली लाश….खेत में गोली मारकर हत्या कर युवक की लाश फेंकी, विरोध में सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

पटना से बड़ी खबर है जहां मंगलवार को बिहटा थाना के नेउरा ओपी थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ गांव के बधार में एक युवक रविंद्र पासवान के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। इससे आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और न्याय को लेकर शिवाला- नौबतपुर मार्ग को जाम कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार रोहित कुमार अपनी नानी के घर पटना के बसंतचक गांव के कृष्ण पासवान के पास रहकर  पढ़ाई करता था। सोमवार की शाम में उसे किसी दोस्त ने फोन करके बुलाया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

- Advertisement -

मंगलवार की सुबह चिरैयाटांड़ गांव के खेत में रोहित की लाश मिली। उसे गोली मारकर हत्या कर अपराधी खेत में शव को छोड़कर फरार हो गए  थे। पिता रविंद्र पासवान ने बताया कि अपने नानी घर रखकर रोहित पढ़ाई करता था। अगले साल दसवीं की परीक्षा देनी थी।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कटरा में Minor Death तालाब में मिली किशोरी की लाश, कम नंबर या हत्या? गहराया रहस्य?

पिता रविद्र ने बताया कि कल शाम 6:00 बजे उसके फोन पर दोस्त का फोन आया जहां वह घर से बोला कि दोस्त से मिलने जा रहा है लेकिन जब उसे दोबारा रात के 8:00 बजे फोन किया गया तो उसका फोन बंद बताया।

 

इसके बाद हम सभी लोग काफी खोजबीन किए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला सुबह में जब गांव के लोग से जानकारी मिली कि उसका शव खेत में है सूचना मिलने के बाद हम सभी लोग मौके पर पहुंचे हैं दोस्त के द्वारा ही इसकी हत्या की गई है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Boat Overloading: बिहार ने लिया क्रूज हादसे से सबक...नावों की ओवरलोडिंग पर बड़ी सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज!

पुलिस सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि मुआवजे को लेकर सड़क जाम किया गया था लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  पटना नीट केस: जांच में सुस्ती, आरोपी को जमानत, पीड़िता की मां की बिगड़ी तबीयत... क्या कर रही CBI?

यातायात को चालू कराया गया है। हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है उसके निशानदेही पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। इधर, परिवार में कोहराम मचा है। लोगों की भीड़ रोहित के घर पर जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: नगर परिषद बनने का क्या मतलब है सरकार… जब सुविधा नहीं दे सकते? LPG Gas Booking का संकट, 45 दिन बाद भी...

LPG Gas Booking: पहले यह तस्वीर देखिए।जाले नगर परिषद क्षेत्र में आता है। यहां...

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कटरा में Minor Death तालाब में मिली किशोरी की लाश, कम नंबर या हत्या? गहराया रहस्य?

Muzaffarpur Minor Death: मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,...