spot_img

दिन-दहाड़ शादी का भोज खा रहे मुखिया साबिया खातून के पति तनवीर की गोली मारकर हत्या, भाजपा नेताओं के टारगेट किलिंग का दिख रहा कनेक्शन

चर्चा है, भाजपा नेता संजीव मिश्रा के हत्या में जो लोग शामिल थे, उन्हीं लोगों ने इस हत्याकांड को भी अंजाम दिया है। घटना के बात दहशत मचाने के लिए अपराधी हवाई फायरिंग करते बाइक से जिस तरीके आराम से निकल गए, कई सवाल जरूर उठ रहे...आखिर इस टारगेट किलिंग का राज क्या है...

spot_img
- Advertisement -

कटिहार जिले के बेलिया बेलोन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगरौल गांव में शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े कदवा प्रखंड के बिझोरा पंचायत की मुखिया साबिया खातून के पति और भाजपा विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के बेहद नजदीकी तनवीर राही की गोली मारकर हत्या कर दी। लोग इसे भाजपा नेताओं के टारगेट किलिंग के कनेक्शन से जोड़कर देख रही है। वहीं, पुलिस का एंंगिल भी उस दिशा में मुड़ता जरूर दिख रहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar New politics News बिहार फ्लोर टेस्ट समर्थन है या नहीं... Nitish के बाद सम्राट चौधरी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा, इस दिन होगा बहुमत परीक्षण

कारण, जिस तरीके से अंधाधुंध फायरिंग कर बीच शादी समारोह में तनवीर को गोली मारी गई है। उसके पीछे की वजह पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। हालांकि, एसपी जितेंद्र कुमार जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, तनवीर राही शादी समारोह में भोज खाने सिंगरौल गए हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी हत्या कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि खाना परोस रहे एक युवक को भी गोली लगी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि भाजपा नेता संजीव मिश्रा के हत्याकांड में शामिल अपराधियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: झारखंड के देवघर में RPF का Big Action बाल तस्करी का भंडाफोड़, दरभंगा-हावड़ा एक्सप्रेस से 4 नाबालिग रेस्क्यू

वैसे लोगों में चर्चा यह भी है कि मौलवी नामक अपराधी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। घटनास्थल से दो खाली खोखा भी बरामद हुआ है।

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो बाइक सवार बदमाशों ने मुखिया पति की हत्या की है। गोली मारकर फरार हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...