spot_img

Choudhary Amitabh Kumar Rai: दरभंगा के रहने वाले BCCI के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व IPS चौधरी अमिताभ कुमार राय का निधन, कल JSCA स्टेडियम में लहराया था तिरंगा, संपूर्ण मिथिलांचल में शोक

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए/JSCA) के पूर्व अध्यक्ष और झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन (जेपीएससी/JPSC) के पूर्व चेयरमैन अमिताम चौधरी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में भी अहम रोल अदा कर चुके हैं। वह बीसीसीआई में कार्यकारी सचिव के पद पर रह चुके हैं।

- Advertisement -

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स से आईपीएस और फिर बीसीसीआई अध्यक्ष तक का सफर तय करने वाले अमिताभ चौधरी किसी पहचान के मुहताज नहीं रहे हैं। 62 वर्षीय अमिताभ सुबह घर में पूजा कर रहे थे, तब उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें तत्काल रांची के सैंटेविटा हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से दो माह पहले सेवानिवृत्त हुए थे।

- Advertisement -

उन्हें साल 2020 में झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) का चेयरमैन भी बनाया गया था। झारखंड के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों में शुमार अमिताभ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जेएससीए स्टेडियम में तिरंगा लहराया था। रांची का जेएससीए स्टेडियम बनवाने में उनका सबसे अहम योगदान माना जाता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics अनंत सिंह पर ' अनंत ' आफ़त -कुर्सी जाएगी! सदस्यता रद्द | अब सुप्रीम कोर्ट से जेल का खतरा! | पढ़िए - छोटे सरकार पर JDU का 'विधायकी' वार का क्या है पूरा सच?|क्विक एक्शन

चौधरी अमिताभ कुमार राय को रांची के ही सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 62 वर्ष के थे। अमिताभ चौधरी क्रिकेट टीम इंडिया के मैनेजर, राज्य सरकार के झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी भी रह चुके हैं। उनके निधन से उनका पैतृक जिला दरभंगा समेत संपूर्ण मिथिलांचल शोक में डूब गया है। कल ही उन्होंने स्टेडियम में तिरंगा फहराया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga College Engineering गर्व का क्षण! दरभंगा के इन दो छात्रों की लगी लॉटरी! L&T ने दिया ₹6.57 लाख का बंपर पैकेज

जानकारी के अनुसार, उनके निधन की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के बाथो गांव सहित संपूर्ण जिला में शोक की लहर दौड़ गई है । उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की तांता लगी हुई है । ज्ञात हो कि स्वर्गीय चौधरी का जन्म बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के बाथो गांव में एक जमींदार परिवार चौधरी सुरेंद्र नारायण राय के घर हुई थी ।वे तीन बहन एक भाई में सबसे बड़े थे।

उनकी स्कूली शिक्षा पटना के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से हुई उसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर से बीआईटी की डिग्री ली । उसके बाद उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा के लिए 1984 में चयन किए गए । उनका अंतरजातीय विवाह भारतीय पुलिस सेवा के ही निर्मला कौर के साथ हुई थी जो पिछले दिनों दरभंगा के आरक्षी अधीक्षक के पद पर कार्य कर चुकी है।

उन्होंने अपने सेवा से वीआरएस लेने के बाद झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव के पद पर भी आसीन रह चुके हैं। वर्तमान समय में वे झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। वे अपने पीछे 1 पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए - अनंत सिंह पर JDU का 'विधायकी' वार का क्या है पूरा सच?|क्विक एक्शन

अमिताभ चौधरी की जन्म 6 जुलाई 1960 को हुआ था। उन्हें दो साल पहले जेपीएससी का अध्यक्ष चुना गया था। इसी साल पांच जुलाई को वह इस पद से रिटायर हुए थे। अमिताभ चौधरी झारखंड के वैसे चर्चित लोगों में शामिल थे जिन्होंने शासन, प्रशासन, क्रिकेट और राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। 1985 में आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद वह यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद बिहार कैडर के आईपीएस बने। अलग राज्य बनने के बाद उन्हें झारखंड कैडर मिला।

2002 में वह बीसीसीआई के सदस्य बने। 2005 में झारखंड के तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को हरा कर वह झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष बने। इसके बाद 2005 से लेकर 2009 तक वह क्रिकेट टीम इंडिया के मैनेजर भी रहे। 2013 में उन्होंने आईपीएस की नौकरी से वीआरएस ले ली। 2014 में अमिताभ ने राजनीति में कदम रखा। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर अमिताभ ने बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम से रांची लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव नहीं जीत सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga College Engineering गर्व का क्षण! दरभंगा के इन दो छात्रों की लगी लॉटरी! L&T ने दिया ₹6.57 लाख का बंपर पैकेज

Darbhanga College Engineering: दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के दो छात्रों, बालराज रत्ना और हेमंत कुमार का लार्सन एंड टुब्रो में 6.57 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ है। यह उपलब्धि संस्थ#DarbhangaNews,#LTPlacement,#BiharEducation

MLC चुनाव रिजल्ट: बिहार में वोटों की गिनती से पहले ही जश्न, गुलाब जामुन और शंखनाद से गरमाया माहौल!

Bihar MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए आज मतगणना जारी है, लेकिन नतीजे आने से पहले ही पटना में जश्न का माहौल है। अनंत सिंह के घर गुलाब जामुन बंट रहे हैं, वहीं नीरज#BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Samastipur News समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में मुखिया ने SP की गाड़ी के पास खुद को लगाई आग! मचा हड़कंप

Samastipur News: समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में मेयारी पंचायत के मुखिया बिरजू राय ने आत्मदाह की कोशिश की। श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन के निर्माण का विरोध कर रहे मुखिया ने अपने#SamastipurNews,#BiharPolitics,#SelfImmolationAttempt

Samastipur Crime समस्तीपुर में दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्ण व्यवसायी की हत्या!| सरदारगंज चौराहे पर शव रखकर NH जाम | कई सवाल...

Samastipur Crime News: समस्तीपुर में खूनी वारदात से दहशत फैल गई है। दलसिंहसराय में दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी राजेश कुमार पोद्दार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।#SamastipurCrime,#BiharNews,#DalsinghsaraiMurder