spot_img

नए साल पर मां कात्यायनी मंदिर पूजा करने जा रहे दो युवकों की जानकी एक्सप्रेस से कटकर मौत, तीसरे की बची जान

spot_img
- Advertisement -

खगड़िया में नए साल पर मां कात्यायनी मंदिर पूजा करने जा रहे दो युवकों हीरा रजक के 16 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार और योगी शर्मा के 17 बेटे सोनू कुमार की जानकी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं, तीसरे युवक मानसी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी मनोज सोनार के 20 वर्षीय बेटा अमन कुमार पुल से नीचे कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है लेकिन फिलहाल वह जिंदा है। उसका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक फेल: नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत, सरकार को झटका

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारदात बरौनी-सहरसा रेलखंड के धमारा घाट स्टेशन के पास हुआ है। यहां बागमती नदी के ऊपर बने पुल पर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दोनों युवकों नीतीश और सोनू की मौत हो गई है। साल के पहले दिन हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: पटना में CM सम्राट चौधरी का एक्शन मोड, "फन रन" से गढ़ा नारी शक्ति वंदन का आकार, कहा - Bihar के सशक्तिकरण में बनेंगे भागीदार...

परिजनों के अनुसार, तीनों युवक नए साल पर मां कात्यायनी मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। मंदिर जल्दी पहुंचने के लिए तीनों युवक बागमती नदी के ऊपर बने रेल पुल को पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही जानकी एक्सप्रेस से कटकर दोनों की मौत हो गई। तीसरे युवक ने पुल से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...

Darbhanga News: दरभंगा में साइबर फ्रॉड, बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.76 लाख की ठगी, पढ़िए कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

साइबर फ्रॉड: दरभंगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक मैनेजर...

Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

Darbhanga Businessman Death: दरभंगा के एक होटल में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी...